Air India: टेक ऑफ के बाद एयर इंडिया विमान में आई तकनीकी समस्या, दिल्ली IGI पर इमरजेंसी लैंडिंग

Delhi News Hindi
X

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया विमान को तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा।  

Delhi Air India: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया विमान को तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान की तकनीकी जांच जारी है।

Delhi Air India: दिल्ली में आज सुबह 22 दिसंबर सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से मुंबई के लिए उड़े एयर इंडिया विमान को तकनीकी समस्या के कारण आपात स्थिति मे वापस दिल्ली आना पड़ा। तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन गनीमत रही कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया की बोइंग 777-300ER विमान (VT-ALS), फ्लाइट AI-887 आज दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस दिल्ली आना पड़ा। जांच के दौरान सामने आया कि विमान इंजन नंबर 2 में ऑयल प्रेशर क्रिटिकल रूप से लो है, जिसके बाद इसे फिर से वापस मोड़ने का फैसला लिया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का कहना है कि समस्या फ्लैप रिट्रैक्शन के दौरान सामने आई, जब दाहिने इंजन में ऑयल प्रेशर कम पाया गया और फिर शून्य पर पहुंच गया। उड़ान टीम ने तुरंत स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर का इस्तेमाल करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। विमान सुरक्षित रूप से लैंडिंग हो गया, सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की तकनीकी जांच सुधार कार्य किया जा रहा है।

एयर इंडिया ने क्या कहा ?

एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि आज तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI887 के क्रू ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने कहा कि यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। इसके अलावा एयर इंडिया ने यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए उनसे माफी मांगी। विमान की जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को तुरंत मदद कर रही है,यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम की व्यवस्था की गई है। 'एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।'

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story