Delhi AQI: दिल्ली में महीनों बाद साफ हुई हवा...लेकिन इन इलाकों में AQI ने बढ़ाई चिंता

साफ हुई राजधानी की हवा
Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कई महीनों से हवा बहुत खराब और गंभीर स्थिति में बनी हुई थी, लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर की हवा रेड जोन (गंभीर) से बाहर निकल आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब ज्यादातर इलाकों में हवा मध्यम (येलो) या खराब (ऑरेंज) श्रेणी में है। सोमवार सुबह एनसीआर के कई हिस्सों में घना कोहरा और धुंध छाई हुई थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 फरवरी से 7 फरवरी तक मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। नमी का स्तर 90 से 98 प्रतिशत तक बहुत ज्यादा होगा, जिसकी वजह से सुबह के समय दूर तक दिखाई नहीं देगा और दृश्यता कम हो जाएगी। दिल्ली के विभिन्न निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई के आंकड़े इस प्रकार हैं-
- आनंद विहार में 242
- अशोक विहार में 222
- चांदनी चौक में 217
- बवाना में 222
- आया नगर में 121
- मथुरा रोड में 151
- डीटीयू में 158
- और बुराड़ी क्रॉसिंग में 157
ये ज्यादातर ऑरेंज और येलो कैटेगरी में आते हैं।
नोएडा में भी हवा में सुधार दिखा है, लेकिन कुछ इलाके अभी भी ऑरेंज जोन में हैं। सेक्टर-125 में 235, सेक्टर-1 में 208, सेक्टर-116 में 207 और सेक्टर-62 में 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद में स्थिति थोड़ी ज्यादा चिंताजनक है। यहां कुछ इलाकों में एक्यूआई अभी भी ऊंचा है, जैसे लोनी में 271, इंदिरापुरम में 255, वसुंधरा में 237 और संजय नगर में 211। विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को छुट्टी होने से सड़कों पर गाड़ियां कम थीं। ज्यादातर फैक्टरियां और औद्योगिक इकाइयां बंद रहने से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां कम हुईं। इसी वजह से एक्यूआई नीचे आया और खतरे के स्तर से बाहर निकला।
