Delhi Markets: इन 5 बाजारों में थोक के भाव मिलते हैं कंबल, कम कीमत और अच्छी क्वालिटी के लिए फेमस

Delhi Blanket Market
X

दिल्ली में सस्ते कंबल की बाजार

Delhi Markets: अगर आप सर्दियों के लिए कंबल खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन बाजारों के बारे में जान लीजिए। यहां से आप सस्ते और अच्छे कंबलों को आसानी से खरीद सकते हैं।

Delhi Markets: सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। अब आपको घर, सड़क और दफ्तर में कॉटन के उस सफेद शर्ट की जगह हर कोई मोटे और ऊनी कपड़े पहने हुए दिखाई देगा। अब AC पंखा और कूलर नहीं बल्कि उसकी जगह आपको मोटे और ऊनी कंबलों की जरूरत पड़ेगी। मौसम बदलने के साथ ही बाजार भी बदलेंगे। दुकानों पर आपको ऊनी कपड़े और कंबल रखे हुए दिखेंगे। वहीं यदि आप भी सर्दियों के अच्छे और सस्ते कंबल लेने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 बाजारों के बारे में बताएंगें, जहां से आप अच्छे और सस्ते कंबल खरीद सकते हैं। इन बाजारों में दूर-दूर से लोग थोक में कंबल खरीदने के लिए आते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली की इन बाजारों के बारे में...

सदर बाजार


सदर बाजार देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। इस बाजार से आप बहुत ही कम कीमत में अच्छे रजाई और कंबल खरीद सकते हैं। वहीं यहां आपको हर डिजाइन और क्वालिटी के कंबल आसानी से मिल जाएंगे। जिनकी कीमत उनकी क्वालिटी के हिसाब से होगी। इस बाजार में 150 रुपए से 10,000 तक की कीमत के कंबल आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा अगर आप थोक में खरीदारी करते हो तो आपको इसमें अच्छा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

सीलमपुर बाजार


दिल्ली का यह बाजार घरेलू सामान और सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। वहीं सर्दियों के मौसम में यहां कंबलों का खास बाजार लगता है। इस बाजार में आपको थोक के भाव में कंबल, रजाई और बेडशीट आसानी से मिल जाएंगे। खास बात ये है कि इस बाजार में कंबल किलो के हिसाब से मिलते हैं जिससे कीमत काफी कम पड़ती है। यहां एक कंबल की कीमत 2 सौ रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं सर्दियों में लोग यहां दूर-दूर से कंबल खरीदने आते हैं। इस बाजार में खरीदारी करने के लिए सुबह के समय में जाना ठीक रहता है क्योंकि बाद में यहां बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है।

दिल्ली का गांधी नगर बाजार


दिल्ली का यह बाजार कंबलों की बिक्री के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां कपड़ों का बड़ा थोक का बाजार लगाता है और यहां दूर-दूर से व्यापारी कंबल खरीदने आते हैं। इस बाजार की सबसे खास बात ये है कि यहां ऊनी और सूती कंबल थोक के भाव में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। वहीं क्वालिटी के हिसाब से यहां कंबलों की कीमत 250 रुपए से शुरू होकर लगभग हजारों रुपए तक जाती है।

दिल्ली का करोल बाग बाजार


दिल्ली का करोल बाग भी सर्दियों में कंबल खरीदने के लिए काफी अच्छा बाजार माना जाता है। यह बाजार अच्छी गुणवत्ता वाले कंबलों के लिए मशहूर है। यहां ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों तरह के कंबल सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इस बाजार में कंबलों की कीमत 500 रु. से शुरु होकर 2000 हजार के आस-पास रहती है। यदि आपको सस्ते और अच्छी क्वालिटी के कंबल चाहिए तो करोल बाजार एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

दिल्ली के लाजपत नगर का खास बाजार


इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है दिल्ली का लाजपत नगर बाजार। यह बाजार कंबल और रजाई खरीदने के लिए सबसे अच्छे बाजारों में से एक है। इस बाजार में सस्ते से लेकर महंगे तक हर प्रकार के कंबल आसानी से मिल जाते हैं। इस बाजार में कई मशहूर ब्रांड के कंबल मिलते हैं, जिनकी कीमत 2500 से शुरू होकर 5000 हजार तक होती है। वहीं सामान्य कंबल 400 रुपए 800 रुपए तक आसानी से मिल जाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story