Delhi Train Timings: दिल्ली से चलने वाली 11 ट्रेनों का टाइम बदला, घर से निकलने से पहले पढ़ लें शेड्यूल

Delhi Train Timings Change: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से चलने वाली 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है, जिसमें तेजस एक्सप्रेस से लेकर कई VIP ट्रेनें भी शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने इसे लेकर ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रेलवे ने कहा है कि घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेनों का शेड्यूल देखकर चलें।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि ट्रेनों का समय जनवरी-फरवरी 2026 से प्रभावित होंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ऐप, वेबसाइट या 139 नंबर पर ट्रेनों का स्टेट्स चेक करें। यह बदलाव खासतौर से दिल्ली, आनंद विहार और उत्तर भारत के मुख्य स्टेशनों पर प्रभावी हैं। रेलवे ने कहा कि ये बदलाव यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
इन ट्रेनों का बदला समय ?
- ट्रेन संख्या 54020 (रोहतक जंक्शन.-रेवाड़ी जंक्शन पैसेंजर) रोहतक से 20 मिनट देरी से चलकर अब 20:35 पर प्रस्थान करेगी। रेवाड़ी पहुंचने का समय 22:20 हो गया है.
- ट्रेन संख्या 82501 (लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस) गाजियाबाद पर 3 मिनट और नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (अब 12:40)
- ट्रेन संख्या 22449 (गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस) नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12:50)
- ट्रेन संख्या 14037 (सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति) नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50)
- ट्रेन संख्या 12349 (गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस) नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50)
- ट्रेन संख्या14619 (अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस) नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50), शकूर बस्ती और रोहतक पर भी 5 मिनट का बदलाव किया गया है।
- ट्रेन संख्या 22427 (बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट) आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (12:40)
- ट्रेन संख्या 15557 (दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत) आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (12:50)
- ट्रेन संख्या 12583 (लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर) आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (13:00)
- ट्रेन संख्या 54329 (बलामू जं.-शाहजहांपुर पैसेंजर) बघौली, मसीत, करना और हरदोई पर 15-17 मिनट पहले पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 54075 (बरेली-दिल्ली जं. पैसेंजर) गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भौली, हापुड़ और पिलखुआ पर 5-10 मिनट देरी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
