Del Vibes: फ्लाइट हुई लेट, तो कला-मनोरंजन का लें आनंद, दिल्ली एयरपोर्ट पर खास सुविधा

Del Vibes at Delhi Airport
X

दिल्ली एयरपोर्ट पर Del Vibes का आयोजन।

Del Vibes: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक खास पहल शुरू की गई है। एयरपोर्ट पर Del Vibes प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को कला और संस्कृति का अनुभव मिल रहा है।

Del Vibes Festival: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल शुरू की गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक खास प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को देश की कला और संस्कृति का अनुभव मिलता है। अगर आप समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए हैं या फिर आपकी फ्लाइट लेट है, तो आप इस प्रोग्राम का आनंद ले सकते हैं। इससे आपका समय बर्बाद नहीं जाएगा और आपको देश की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) की ओर से यह पहल शुरू की गई है।

इन दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली वाइब्स उत्सव मनाया जा रहा है, जिसे Del Vibes नाम दिया गया है। DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि DEL Vibes के जरिए यात्रियों भारत की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में क्लासिकल म्यूजिक, डांस, तबला, कथक, भरतनाट्यम जैसी कलाओं का प्रदर्शन शामिल किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री Del Vibes प्रोग्राम का आनंद ले सकते हैं।

क्या है Del Vibes?

Del Vibes एक ऐसा मंच है, जहां पर दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री भारत की कला और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। यह प्रोग्राम यात्रियों को भारत के क्लासिकल म्यूजिक, डांस और हैन्डीक्राफ्ट की दुनिया से रूबरू कराता है। Del Vibes में भरतनाट्यम और कथक जैसे क्लासिकल डांस की लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। इसके अलावा शहनाई, संतूर, सितार और सारंगी जैसे कल्चरल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लाइव परफॉर्मेंस भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए भी कहा जा रहा है।

क्या है इसका मकसद?

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद है कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों को देश की संस्कृति से जोड़ा जा सके। इससे फ्लाइट का इंतजार करने वाले यात्रियों का समय भी बेकार नहीं जाएगा और उनका तनाव भी दूर होगा। साथ ही वे फ्लाइट से पहले कला और सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव ले सकें। DIAL का कहना है कि देश के किसी भी एयरपोर्ट पर शुरू होने वाली पहली पहल है। इसके जरिए यात्रियों के हर पल को खास बनाने के कोशिश की जा रही है।

क्या है इस प्रोग्राम की टाइमिंग?

दिल्ली एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर Del Vibes प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रोग्राम सुबह 10 बजे से शुरू होता है, जो शाम को 6 बजे तक चलता है। इसमें क्लासिकल म्यूजिक, डांस, तबला, कथक, भरतनाट्यम जैसी कलाओं के प्रदर्शन को शामिल किया गया है। इस प्रोग्राम में 10 से 15 मिनट डांस, 20 से 25 मिनट लाइव म्यूजिक और बाकी 15 मिनट इंटरैक्टिव हैंडीक्राफ्ट और एक्सपीरियंस शामिल हैं। इससे यात्रियों का तनाव दूर होता है, जिसके बाद वे आराम से फ्लाइट के आनंद ले सकते हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर बड़ी मूर्तियां और चित्र लगाए गए हैं, जो भारत की संस्कृति को दर्शाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story