Dandiya shopping: दिल्ली की 3 जगहों से करें डांडिया नाइट की शॉपिंग, घाघरा-चोली के साथ मिलेगी मनपसंद ज्वेलरी  

Dandiya night shopping 2025
X

दिल्ली की  इन तीन जगहों से करें डांडिया की शॉपिंग।

नवरात्रि पर्व 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इन नौ दिनों को लड़की और महिलाएं बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। अलग-अलग गुजराती लुक क्रिएट करते हैं और रात में डांडिया खेलते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि गुजराती लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो चलिए हमारे साथ दिल्ली की इन खूबसूरत मार्केट में।

Dandiya shopping: नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। खासतौर से औरतों और लड़कियों को इस पर्व का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मां की पूजा-अर्चना की जाती है, व्रत भी रखा जाता है। व्रत के अलावा लोग इन दिनों साथ मिलकर एंजॉय करते हैं। इन दिनों महिलाएं ट्रेडिशनल घाघरा चोली, साड़ी, सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जिससे खूबसूरत लग सकें। इसलिए महिलाएं कपड़ों और ज्वेलरी के साथ फुटवियर की शॉपिंग कई दिनों पहले से शुरू कर देती हैं। तो चलिए हमारे साथ दिल्ली की इन तीन जगहों पर, जहां आपको आपकी पसंद के कपड़े और ज्वेलरी के साथ फुटवियर भी आसानी से मिल जाएगी।

गुजराती मार्केट


दिल्ली में जनपथ के पास एक गुजराती मार्केट लगती है, यहां एक से बढ़ के एक गुजराती घाघरी-चोली मिल जाएंगे। बता दें कि इस मार्केट में आपको कपड़ों के रंगों को लेकर ज्यादा कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि यहां सभी रंगों के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां प्रिंटेड, थ्रेड, मिरर और सीक्वेंस वर्क में हैवी घागरों के साथ दुपट्टे भी आसानी से मिल जाएंगे। यहां से आप प्लेन स्कर्ट और ब्लाउज के साथ कैरी कर एक ट्रेडिशनल लुक क्रिएट कर सकती हैं। यहां आपको ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के अलावा पोटली बैग भी मिल जाएंगे। जिसे आप डांडिया नाइट में जाते समय कैरी कर सकती हैं। जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इस मार्केट के नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ और राजीव चौक हैं। यहां जाने के लिए आप राजीव चौक स्टेशन के गेट नंबर-6 से आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

दिल्ली हाट


दिल्ली की ये मार्केट शॉपिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस मार्केट से आप घाघरा-चोली, ज्वेलरी के साथ फुटवियर, चूडियां, जूती भी आसानी से खरीद सकते हैं। बता दें कि ये सारा सामान आपको रीजनेबल प्राइस में मिल जाएगा। इस मार्केट में आपको पारंपारिक कपड़े भी मिल जाएंगे। यहां आपको गुजराती ड्रेस के अलावा और भी कई तरह के कपड़े, जूते आदि मिल जाएंगे। ये मार्केट आईएनए मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है।

सरोजिनी मार्केट


दिल्ली में स्थित सरोजिनी मार्केट को सब लोग जानते हैं। ये मार्केट कपड़ों के लिए फेमस हैं। वैसे इस मार्केट में आपको वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर स्टाइल में आउटफिट मिल जाएंगे। कपड़ों के अलावा, जूते, बेग, मेकअप के साथ बेहतरीन ज्वेलरी भी मिल जाएगी। इस मार्केट की खास बात ये है कि यहां आपको सस्ते दामों में सामान मिल जाता है। डांडिया नाइट में अगर आप भी सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो एक बार यहां से जरूर शॉपिंग करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story