Cyber Crime: बिजनेस के नाम पर महिला से लूटे 8.75 लाख रुपए, केस दर्ज कर जांच शुरू

Delhi Cyber Crime
X

दिल्ली साइबर क्राइम।

Cyber Crime: दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक महिला के साथ साइबर ठगी हुई। एक आरोपी ने महिला का दोस्त बनकर उसके साथ लगभग 9 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली।

Cyber Crime: दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके की एक महिला के साथ साइबर ठगी हो गई। दरअसल, महिला के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने दोस्ती करने की इच्छा जाहिर की। जब दोनों की दोस्ती हो गई, तो उसने बिजनेस के लिए रुपयों की जरूरत होने की बात कही। महिला ने उसको परेशान समझते हुए धीरे-धीरे पौने 9 लाख रुपए दे दिए। रकम मिलने के बाद युवक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तो महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मदनपुर खादर में रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला के पास कुछ महीनों पहले एक युवक का कॉल आया। उसने कहा कि वो महिला से दोस्ती करना चाहता है। महिला ने पहले तो मना किया लेकिन बार-बार फोन करने पर यकीन कर लिया। महिला ने उससे दोस्ती कर ली। थोड़े दिनों बाद उसने महिला को बताया कि वो बिजनेस करना चाहता है और इसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। महिला ने दोस्त होने के नाते उसे 8.75 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद उसने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई और उसके दोस्त ने उसे जाल में फंसाकर उससे लगभग पौने 9 लाख रुपए ठग लिए। महिला नें पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, तो पता चला कि महिला ने ज्यादातर ट्रांजैक्शन जुलाई के महीने में किए। उसने इसके सबूत भी पुलिस को दिए। वहीं पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल्स लेकर उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

वहीं एक अन्य केस में जैतपुर के हरिनगर एक्सटेंशन इलाके में एक आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। दरअसल, लड़की ने एसबीआई बैंक को कॉल लगाया लेकिन वो किसी को लग गई। महिला ने कहा कि उसके पैसे कट गए हैं और इसे लौटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पैसे लौटाने के लिए एक ओटीपी आएगा वो देना होगा। महिला ने ओटीपी दे दिया। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड से लगभग 3 लाख 43 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story