Craftsman Portal: शिल्पकार पोर्टल जल्द होगा शुरू, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को मिलेगी दिशा

Craftsman Portal
Craftsman Portal: दिल्ली सरकार शिल्पकारों के लिए जुलाई में एक पोर्टल लॅान्च करने वाली है। इस पोर्टल के जरिए अलग-अलग जिलों में हस्तशिल्प और हथकरघा से संबंधित वस्तुओं और कामगारों को अपने उत्पादन, लोगों को दिखाने और उन तक पहुंचाने का एक मौका मिलेगा। इस पोर्टल को हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न जिलों के लगभग 500 छोटे निर्माताओं को शामिल किया जाएगा।
दिल्ली सरकार का अनुमान है कि इस पोर्टल को जुलाई के अंत तक शुरु कर दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने इस पोर्टल को लॅान्च करने के लिए कुछ रणनितियां भी तय की हैं। सीपी शर्मा का कहना है कि हस्तशिल्प और हथकरघा से संबंधित वस्तुओं और कामगारों के लिए यह पोर्टल एक नई दिशा प्रदान करेगा। इसमें लोगों को अपने छिपे हुए क्षमता या योग्यता को दिखाने का मौका मिलेगा।
इस पोर्टल से लोगों द्वारा बनाए गए सामान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं, लोगों को जागरूक करने के लिए मेले भी लगाए जाएंगे। जिससे उचित दामों पर सामान बेचा और खरीदा जा सके।
हस्तशिल्प और हथकरघा क्या है?
हस्तशिल्प और हथकरघा भारत की खूबसूरती और संस्कृति को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है। हस्तशिल्प के नाम से पता चलता है कि, जो चीजे हाथ या कुछ साधारण औजारों से बनाई जाती हैं, जैसे- धातु से, लकड़ी से, मिट्टी आदि। इन सभी चीजों का उपयोग सजावट के लिए किया जाता है।
हथकरघा हाथ से कपड़े बनाने की प्रक्रिया है, जिसमें लकड़ी के करघे का उपयोग किया जाता है। इसमें बिजली का इस्तेमाल नहीं किया जाता है यह पूर्ण रूप से हाथों से बनाई जाती है। यह एक पारंपरिक कला है जो भारत में सदियों से चली आ रही है। हथकरघा उद्योग भारत में एक महत्वपूर्ण कुटीर उद्योग है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
