Delhi Mini America: दिल्ली के ये इलाके कहलाते हैं मिनी अमेरिका, यहां मिलती हैं न्यूयॉर्क-लॉस एंजिलिस जैसी वाइब्स

Delhi Mini America
X

दिल्ली का मिनी अमेरिका

Mini America: दिल्ली में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस जैसे शहरों का फील होता है। यहां पढें उन शहरों के बारे में, जिन्हें मिनी अमेरिका ऑफ दिल्ली कहा जाता है...

Mini America of Delhi: दिल्ली ऐतिहासिक इमारतों और पुरानी गलियों के लिए ही नही, बल्कि अपने मॉर्डन और ग्लोबल अंदाज के लिए भी जानी जाती है। देश की राजधानी में दो ऐसी जगह है, जहां कदम रखते ही विदेशी पर्यटक भी सहज महसूस करते हैं। ये दिल्ली एनसीआर के युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इन जगहों को फैशन, फूड और एंटरटेनमेंट का हब माना जाता है। ये किसी त्योहार, क्रिसमस और न्यू ईयर पर सजावट और रौनक के मामले में सबसे आगे रहते है। कनॉट प्लेस(CP) और सेलेक्ट सिटी वॉक ऐसे इलाके हैं जिन्हें आधुनिक लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल फैशन और शानदार नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। इसी कारण लोग इन्हें प्यार से अमेरिका ऑफ दिल्ली कहते हैं। चलिए जानते इनकी खासियत क्या है?

कनॉट प्लेस


कनॉट प्लेस जिसे दिल्ली का दिल कहा जाता है। यह सबसे रहीस और दिल्ली के बीचों बीच बसा इलाका है। सीपी एक बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल हॉटस्पॉट बन चुका है। यह अपनी सफेद कोलनियल बिल्डिंगस, खुले आर्केड्स के लिए मशहूर है। यहां चौड़ी-चौड़ी और साफ-सुथरी सड़के बनी हैं। इस इलाके में घूमने पर विदेशी लोगों को सेफ महसूस होता है। सीपी में इंटरनेशनल ब्रांड्स के सारे शोरूम, टेंडी कैफे, बार, पब, नाइट कैफे और लाइव म्यूजिक स्पॉट है। शाम होते ही यह जगह रोशनी से जगमगा उठती है। रोज शाम को रोशनी और संगीत से सजा सीपी ऑफिस गोअर्स, युवाओं और पर्यटकों से गुलजार रहता है। बिजनेस मीटिंग से लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने तक ये जगह परफेक्ट मानी जाती है। इसी वजह से इसे दिल्ली का न्यूयॉर्क कहा जाता है।

सेलेक्ट सिटी वॉक


सेलेक्ट सिटी वॉक एरिया को दिल्ली का लॉस एंजेलिस कहा जाता है। सेलेक्ट सिटी वॉक दक्षिण दिल्ली के साकेत में है। यह पूरी तरह प्रीमियम लाइफस्टाइल और हाई-फैशन का सेंटर है। जहां के ओपन-एयर मॉल और मॉडर्न डिजाइन आने वाले लोगों को अमेरिका के शॉपिंग डिस्टिक्ट्स का फील कराते हैं। साकेत के मॉल लोकप्रियता और आधुनिक शॉपिंग डेस्टिनेशन के लिए जाने जाते हैं। यहां पर लग्जरी से लेकर अंतरराष्ट्रीय कपड़ों के ब्रांड जैसे Zara, MAC, Sephora मौजूद हैं। इसके साथ ही PVR सिनेमा, कैफे, खूबसूरत आउटडोर प्लाजा और रेस्टोरेंट्स भी हैं। यह एरिया शॉपिंग, डाइनिंग और मनोरंजन के लिए बेहतरीन जगह है।


इन दोनो इलाकों में दिल्ली के युवाओं को गलोबल ब्रांड्स, इंटरनेशनल फूड चेन और सुरक्षित नाइटलाइफ मिलती है। यहां आकर लोगों को न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस या वाशिंगटन शहरों जैसे शहरों का माहौल फील होता है। कपल्स और युवा इसे एंटरटेनमेंट और स्टाइल का हब मानते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story