CM Rekha Gupta: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, राहत शिविर का किया दौरा

CM Rekha Gupta Visited Relief Camp
X

सीएम रेखा गुप्ता ने राहत शिविरों का किया दौरा।

CM Rekha Gupta: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। निचले इलाकों को खाली कराकर लोगों को राहत शिविर पहुंचाया गया है। सीएम रेखा ने राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ितों से बातचीत की।

CM Rekha Gupta: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुका है। इसके कारण प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत शिविर में ले जाया गया। वहीं आज सीएम रेखा गुप्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गईं। इसके बाद उन्होंने गीता कॉलोनी के पास बने राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना।

बता दें कि मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर बने खतरे के निशान से ऊपर निकल गया। इसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। इसके कारण दिल्ली सरकार के अधिकारी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। वो पानी आज शाम तक दिल्ली में पहुंचने की संभावना है। निचले इलाकों के लोगों को राहत शिविर ले जाया गया। सीएम ने राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम ने कहा कि राहत शिविरों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति बनी रहने तक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2023 की तरह इस बार यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर के स्तर तक नहीं पहुंचेगा।

वहीं संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल ने जानकारी दी कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story