Bihar Elections: 'जिन्होंने पशुओं का चारा नहीं छोड़ा...', बिहार में भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करती सीएम रेखा गुप्ता।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थम चुका है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेकर महागठबंधन के खिलाफ सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार होगी और फिर से एनडीए की सरकार बनना तय है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बिहार के गोपालगंज में रोड शो किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने पशुओं का चारा नहीं छोड़ा उनकी बातों में बिहार की जनता नहीं आएगी। महागठबंधन केवल जनता को लूटने के लिए है। वे कभी बिहार का भला नहीं करेंगे।"
#WATCH गोपालगंज, बिहार: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जिन लोगों ने पशुओं का चारा नहीं छोड़ा उनकी बातों में बिहार की जनता नहीं आएगी। महागठबंधन केवल जनता को लूटने के लिए है। वे कभी बिहार का भला नहीं करेंगे।" https://t.co/ugIn08Xi09 pic.twitter.com/VjtECIOSAO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
सिवान में भी किया चुनाव प्रचार
सीएम रेखा गुप्ता ने सिवान में भी चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सिवान की जनता एनडीए के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बिहार को मिली गति को और आगे ले जाएगी... जिस तरह से बिहार की जनता ने विकास देखा है, बिहार की जनता निश्चित रूप से चाहती है कि NDA की सरकार यहां फिर आए और विकास हो।"
बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार शाम से अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत की है। वे 12 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 18 जिलों में 121 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। पहले चरण के लिए शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार पर विराम लग चुका है। अब एनडीए के स्टार प्रचारकों ने दूसरे चरण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
