Rekha Gupta on Budget: 'विकसित भारत' की नींव...,' बजट 2026 पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

CM Rekha Gupta on Budget 2026
X

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी है। 

CM Rekha Gupta on Budget 2026: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी है। बजट को उन्होंने विकसित भारत की नींव कहा है।

CM Rekha Gupta on Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी रविवार को आम बजट 2026 पेश किया है। अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट को लेकर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया दी है। रेखा गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए शहरों को मिलने वाला अनुदान और राज्यों के लिए प्रस्तावित करीब 1.4 करोड़ का बजट सभी राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

सभी के हितों का ध्यान रखा गया-सीएम रेखा गुप्ता

मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, 'यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारने वाला है, जिसमें देश के हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।' सीएम ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों और राज्यों सभी के हितों को भी ध्यान में रखा गया है। यह बजट रोजगार सृजन, कौशल विकास और नए सेक्टर्स को बढ़ावा देगा, जिससे युवाओं के भविष्य को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा

सीएम ने कहा कि बजट में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया है। बजट से देश की वैश्विक पहचान और भी मजबूत बनेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रावधानों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और मौके मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यों को मिलने वाला करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये का बजट बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शहरी विकास को नई गति देगा। सीएम ने आगे कहा कि यह बजट देश और राज्यों दोनों के विकास को गति देगा, जिससे भारत ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story