Diwali on Kartavya Path: दिल्ली में अयोध्या की तर्ज पर दिवाली, 2 लाख दियों से जगमगाया कर्तव्यपथ

कर्तव्य पथ पर जलाए गए 1,51,000 दिए।
Diwali on Kartavya Path: दिल्ली सरकार ने कर्तव्यपथ पर अयोध्या की तरह भव्य दीपोत्सव का आयोजन कराया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री कपिल मिश्रा समेत तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे। पहली बार कर्तव्य पथ पर अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव मनाया। जानकारी के अनुसार, इस दौरान 1 लाख 51 हजार दीये जलाए गए। जलते दीयों का नजारा बेहद अद्भुत था। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दीये जलाए। वहीं सीएम समेत तमाम मंत्रियों ने दिवाली पर इस आयोजन को लेकर खुशी जताई।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता के लिए दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने के साथ, कर्त्तव्य पथ दीयों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री भी मौजूद हैं।#Diwali2025 pic.twitter.com/pA2vMjnhWw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर दीये जलाए। इस मौके पर उन्होंने कहा, '27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार है, एक सनातनी सरकार है। इस दिवाली दिल्ली खुशियों से भर जाएगी। लोग 'जीएसटी बचत' और जीएसटी रिफंड से खुश हैं। बच्चे पटाखे फोड़ने में मिली छूट से बेहद खुश हैं। वहीं पूर्वांचली लोग छठ की तैयारियों से खुश हैं। बीजेपी सरकार सबके लिए खुशियां लेकर आई हैं। हर कोई अपनी ज़रूरतें पूरी होते देख रहा है, इसलिए वे खुश हैं। यह दिवाली बेहद खास होनी चाहिए। इसलिए, 'राम नगरी दिल्ली' होनी चाहिए और दीयों की रोशनी से उसमें ऊर्जा और उजाला आना चाहिए। इसलिए, हमने ये प्रयास किए हैं।'
#WATCH | On lighting of diyas at Kartavya Path, Delhi CM Rekha Gupta says, "After 27 years, Delhi has a BJP Government, a Sanatani Government. This Diwali is going to make Delhi happy. People are happy due to 'GST bachat' and GST refund. Children are happy with the relaxation in… pic.twitter.com/wDNl6vNb1c
— ANI (@ANI) October 18, 2025
बता दें कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 1 लाख 51 हजार दीये जलाए गए। इस दौरान लेजर शो का भी आयोजन किया गया। लेजर शो में दिखाया गया कि किस तरह से श्रीराम रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। साथ ही लेजर शो के अंत में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के भी दर्शन कराए गए।
