Chhath Parv 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM Rekha Gupta inspects Yamuna
X

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना का किया निरीक्षण।  

दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज यमुना नदी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

देश की राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में जहां घाटों की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के इंतजामों की दिशा में भी अहम कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी नगर पहुंची, जहां उन्होंने यमुना नदी का निरीक्षण किया। उनके साथ दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार ने छठ पर्व की तैयारियों के मद्देनजर करीब 5 दिन पहले अहम बैठक बुलाई गई थी। इसमें जहां यमुना के घाटों पर सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर मंथन हुआ, वहीं यमुना में उठने वाले जहरीले झाग पर भी नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में सरकारी अधिकारियों ने उन स्थानों को चिह्निंत किया था, जहां से सफेद जहरीले झाग उत्पन्न होते हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि ओखला बैराज पर पानी तेजी से नीचे गिरता है, जिसके कारण झाग उत्पन्न होता है। ऐसे में पानी के ढलान को कम करने पर कार्य चल रहा है। वहीं, यमुना में मिलने वाले केमिकल पानी पर पहले से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यमुना को सफेद झाग से मुक्त कराने के लिए ओखला बैराज पर स्टैटिक स्प्रिंकलर और नावों पर मोबाइल स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए होंगी ये व्यवस्थाएं
इस अधिकारी ने बताया कि यमुना के पूर्व और पश्चिमी तटों पर पूजा स्थल तैयार किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 10 पावर बोट के साथ ही गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के लिए सरकार की ओर से 24 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story