Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने प्लास्टइंडिया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, आकर देखिये आधुनिक भारत की झलक

Plastindia exhibition 2026
X

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता प्लास्टइंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन करती हुईं। 

यह प्रदर्शनी 10 फरवरी तक चलेगी। इसमें 2,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्री प्रदर्शक हालिया नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं। आप भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर आधुनिक भारत की झलक देख सकते हैं।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज से प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी का आगाज हो गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत सरकार के रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी 10 फरवरी तक चलेगी। इस कार्यक्रम में 2,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक मशीनरी, कच्चे माल और सर्कुलर अर्थव्यवस्था से जुड़े समाधानों में हालिया नवाचार दिखाए गए हैं।

प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी की थीम 'भारत नेक्स्ट' है। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के साथ जुड़ी है। इसका फोकस मैन्युफैक्चरिंग के नेतृत्व वाली ग्रोथ और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर है। साथ ही, यह कार्यक्रम व्यापार, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा, परंपरा और पर्यटन के रणनीतिक स्तंभों के इर्द-गिर्द घूमते हुए, मेन, सामग्री, मशीन और बाजारों में भारत की ताकत को दिखाता है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार प्लास्टइंडिया की जीरो वेस्ट एग्जिबिशन के तौर पर योजना बनाई गई है। उस स्थान पर पैदा होने वाले हर तरह के ठोस कचरे को अलग किया जाएगा, रीसाइकल किया जाएगा और दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे लैंडफिल में जीरो योगदान सुनिश्चित होगा। युवाओं, इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स के लिए एक खास जगह टिकाऊ प्लास्टिक समाधान दिखाएगी, जो उद्योग के भविष्य में उनकी भूमिका को पहचानती है। एक अनोखा म्यूजियम प्लास्टिक के बहुमुखी इस्तेमाल और जिम्मेदारी से मैनेज किए जाने पर कृषि, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और मोबिलिटी में उनकी अहम भूमिका को दिखाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय प्लास्टिक उद्योग के मौजूदा मूल्य लगभग 3 से 3.5 लाख करोड़ रुपये है, जिसका लक्ष्य भविष्य में बड़ी वृद्धि दर्ज करना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story