Chhath Puja 2025: जोरों पर महापर्व की तैयारी, सीएम रेखा गुप्ता ने कई छठ घाटों का किया उद्घाटन

CM Rekha Gupta Inaugurated Chhath Ghat, Streets
X

सीएम रेखा ने छठ घाटों, गलियों का किया उद्घाटन।

Chhath Puja 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छठ महापर्व की तैयारियों में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। आज उन्होंने कई छठ घाटों का उद्घाटन किया है।

Chhath Puja 2025: दिल्ली में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। यमुना की सफाई कर छठ घाट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल घाटों का भी निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं सीएम रेखा गुप्ता ने कई छठ घाटों का उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि वे छठ की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने MLA संदीप सहरावत के साथ मिलकर भव्य पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया। साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम का कहना है कि छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की कमी महसूस नहीं होनी चाहिए और उन्हें किसी तरह की परेशानी भी न उठानी पड़े।

छठ घाटों के उद्घाटन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'पूरी दिल्ली में लगभग 1500 जगहों पर छठ घाट बनाए गए हैं। छठ की सभी तैयारियां ज़ोरों-शोरों से चल रही हैं। यमुना नदी के किनारे 17 अलग-अलग जगहों पर कई किलोमीटर तक खास छठ घाट बनाए गए हैं। भक्तों को छठ पूजा करने के लिए सही सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये घाट न सिर्फ हमारे पूर्वांचल भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और भागीदारी की भी पहचान बनेगा।'

वहीं BJP MLA संदीप सहरावत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हमारी सीएम ने पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया है। वे खुद छठ घाटों की सभी तैयारियों का मुआयना कर रही हैं। मैं मुख्यमंत्री को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम ने छठ घाट, 153 गलियां, सीवर और पानी की लाइनों के साथ ही गणेश नगर कॉम्प्लेक्स में एक पुलिया का उद्घाटन भी शामिल है। सीएम ने धोबी समुदाय के लोगों को इलेक्ट्रिक आयरन बांटीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story