CM Rekha Gupta: सीएम का घर हो गया फाइनल, शीशमहल में नहीं, नॉर्थ दिल्ली के इस इलाके में रहेंगी सीएम

CM Rekha Gupta announced for houses of Slum Dwellers
X
सीएम रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों को फ्लैट देने की घोषणा की।
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए घर फाइनल हो गया है। आने वाले समय में वे नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में रहेंगी। इसके लिए अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास को लेकर अंतिम फैसला आ गया है। सीएम रेखा गुप्ता को नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सरकारी बंगला मिला है। वर्तमान समय में सीएम रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ शालीमार बाग इलाके में रहती हैं। साढ़े 3 महीने बाद मुख्यमंत्री के आवास का फैसला लिया गया है।

बता दें कि 22 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इस दौरान दिल्ली में बीजेपी की 70 में से 48 सीटों पर जीत हुई। वहीं आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं। हालांकि इस बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी। दिल्ली में बीजेपी ने 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की और रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया।

इसके बाद सीएम आवास के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। सीएम रेखा गुप्ता ने 'शीशमहल' में रहने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कई आवास ढूंढे गए। आखिरकार इस बार कामयाबी हाथ लगी और सीएम आवास फाइनल हो गया। साढ़े तीन महीने बाद नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सीएम आवास फाइनल किया गया। सरकारी बंगले के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बंगले के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है। सिविल लाइंस इलाके में चार बंगले हैं। डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह के बंगले आवंटित किए जा चुके हैं। बाकी के दो बंगले सीएम के लिए आवंटित किए गए हैं। इनमें से एक बंगला उनके आवास के लिए और कार्यालय के लिए फाइनल किया गया है। बंगले में रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होते ही सीएम रेखा गुप्ता इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगी।

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के लुटियंस इलाके में घर चाहती थीं। हालांकि वे बंगले केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। इन बंगलों के लिए दिल्ली सरकार के अदला-बदली करनी होती है और मौजूदा समय में घर न होने के कारण इसमें काफी समय लग रहा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story