JNU News: जेएनयू पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस, छात्रों ने लगाए 'वापस जाओ' के नारे

CM Devendra Fadnavis reached JNU
X

जेएनयू में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का विरोध करते छात्र।

जेएनयू पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठी के साथ भारत की अन्य भाषाओं पर विचार रखे। इस दौरान कुछ छात्र वापस जाओ के नारे लगाते दिखे। जानिये वजह...

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'छत्रपति शिवाजी महाराज स्पेशल सेंटर- सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटिजिक स्टडीज' की आधारशिला रखी गई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडवीस ने बतौर मुख्य अतिथि इस सेंटर की आधारशिला रखने के साथ ही मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति के प्रचार के लिए कुसुमाग्रज विशेष केंद्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मराठी के साथ ही भारत की अन्य भाषाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जेएनयू के कुछ छात्र सीएम के लिए 'वापस जाओ' के नारे लगाते नजर आए।

इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि सबको यह लगता है कि महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी के बीच विवाद है। लेकिन, हमारा मराठी और हिंदी के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। मराठी जितनी जरूरी है, उतनी ही अन्य भारतीय भाषाएं भी जरूरी हैं। सभी भाषाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मराठी आनी चाहिए, लेकिन अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों में मराठी पर शोध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें दुख होता है, जब अंग्रेजी भाषा को हमारी भारतीय भाषाओं की पीठ पर लाद दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के स्टूडेंट्स मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति से रूबरू होकर गौरवांवित महसूस करेंगे।

वापस जाओ के नारे लगे

सीएम देवेंद्र फडणवीस के जेएनयू दौरे को लेकर जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन विरोध कर रही थी। ऐसे में दिल्ली पुलिस की तरफ से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी 'वापस जाओ' के नारे लगाते दिखे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story