Delhi Rape: द्वारका में हरदोई की नाबालिग का रेप, बाथरूम में किया दुष्कर्म

Delhi Rape Case
X

दिल्ली में छात्रा से रेप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Rape: उत्तर प्रदेश के हरदोई से दिल्ली में शादी में शामिल होने आई एक नाबालिग से रेप की खबर सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Delhi Rape: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 में एक व्यक्ति ने 15 साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसने उत्तर प्रदेश के हरदोई से बारात में शामिल होने आई लड़की के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की बाथरूम में बेसुध हालात में मिली। इसके बाद मामले की सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी गई। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया। उसके बयान और मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 25 साल का अभिषेक अस्थाना है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहती है। वो नौवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो 22 नवंबर को अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने के लिए हरदोई से दिल्ली आई थी। जिस बस से वो दिल्ली आई थी, उसी बस में उसका दूर का एक रिश्तेदार अभिषेक अस्थाना भी आया था। देर रात पीड़िता बाथरूम जा रही थी। इसी दौरान आरोपी भी उसके पीछे चला गया। उसने लड़की को धक्का देकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वो उसे बेसुध हालत में छोड़ कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वहां एक महिला पहुंची, तो उसने बाथरूम का गेट खुला पाया। उसने पीड़िता को देखकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और उसका बयान दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story