Christmas 2025: दिल्ली में क्रिसमस मनाने की 6 वेस्ट जगहें, परिवार और बच्चों के साथ करे एंजाय

दिल्ली में क्रिसमस मनाने की 6 वेस्ट जगहें
Delhi Christmas 2025: राजधानी दिल्ली में दिसंबर का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पूरा शहर रोशनी, सजावट और फेस्टिव वाईब से जगमगा उठता है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजी गलियों में घूमने से लेकर यूनिक गिफ्ट्स और टेस्टी खाने की हर चीज खास होती है। अगर आप भी इस क्रिसमस पर फैमिली , बच्चों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके के लिए है। आइए जानते हैं दिल्ली की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां पर आपको परफेक्ट क्रिसमस वाइब मिलती है।
कनॉट प्लेस (CP)

दिल्ली का दिल क्रिसमस पर जगमगाती लाइट्स से सज जाता है। यहां फैमिली के साथ घूमना, कैफे में बैठना, स्ट्रीट फूड और फेस्टिव वाइब एंजॉय करना अच्छा है। यहां पर शाम को लाइट्स और भी खूबसूरत लगती हैं।
दिल्ली हाट क्रिसमस बाजार

दिल्ली हाट क्रिसमस बाजार दिल्ली के आईएनए में है।दिल्ली हाट क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां क्राफ्ट, कल्चर और खाने का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। क्रिसमस के मौके पर यहां हैंडमेड डेकोरेशन आइटम्स, यूनिक गिफ्ट्स और फेस्टिव स्नैक्स खरीदने के कई ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग राज्यों के फूड स्टॉल्स इस जगह को और खास बना देते हैं।
जर्मन क्रिसमस मार्केट

जर्मन क्रिसमस मार्केट दिल्ली के चाणक्यपुरी में है। यदि आप दिल्ली में यूरोप जैसी क्रिसमिस फील चाहते हैं, तो आपको इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए। यहां आपको असली जर्मन फूड, खूबसूरत सजावट और आर्टिसनल प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएगें। इस जगह आप फैमिली के साथ क्रिसमस कैरोल्स सुन सकते है। सीजनल डिशेज का मजा और इंपोर्टेड व हैंडक्राफ्टेड गिफ्ट्स खरीद सकते है। बच्चों और बड़ों के लिए यहां पर वर्कशॉप होती हैं।
सेलेक्ट सिटी वॉक क्रिसमस कार्निवल

सेलेक्ट सिटीवॉक दिल्ली के साकेत में है। क्रिसमस के मौके पर यह एक फेस्टिवल कार्निवल में बदल जाता है। यहां लाइव परफॉर्मेंस, पॉप-अप स्टॉल्स और खास क्रिसमस डेकोरेशन देखने को मिलती है। यहां पर बच्चों को सांता क्लॉज से मिलने का मौका भी मिल सकता है। सोशल मीडिया लवर्स के लिए थीम्ड फोटो बूथ्स होते हैं। जहां पर आप फोटो ले सकते हैं।
ब्रिटिश काउंसिल क्रिसमस फेयर

ब्रिटिश काउंसिल क्रिसमस फेयर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर लगता है। यह फैमिली और बुक लवर्स के लिए परफेक्ट माना जाता है। यहां बुक्स, क्राफ्ट्स और फेस्टिव आइटम्स का शानदार कलेक्शन मिलता है। साथ ही सीजनल ट्रीट्स का मजा भी ले सकते हैं। बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग सेशन और मजेदार एक्टिविटीज भी होती है।
क्रिसमस अर्थ मेला
क्रिसमस अर्थ मेला दिल्ली में लगने वाला एक बड़ा और लोकप्रिय इको-फ्रेंडली क्रिसमस कार्निवल है। यह सस्ती शॉपिंग, स्वादिष्ट खाने, लाइव संगीत और परिवार के लिए मनोरंजन के लिए जाना जाता है। यह इको-फ्रेंडली है।
