Delhi Chhath Puja: छठ पर यमुना में नहीं दिखेगा सफेद झाग, दिल्ली सरकार ने बनाया खास प्लान

chhath puja yamuna pollution
X

छठ पर यमुना को सफेद झाग से मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार का खास प्लान

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने छठ पर यमुना में सफेद झाग दिखने का दावा कर दिया है। उधर, दिल्ली सरकार ने ऐसा प्लान बनाया है, जिससे लोगों को भरोसा हो कि यमुना प्रदूषण मुक्त हो सकती है।

दिल्ली की सियासत के अहम मुद्दों में यमुना का प्रदूषण भी शामिल है। विशेषकर छठ पूजा से पहले ही यमुना के जहरीले सफेद झाग को लेकर विपक्ष की ओर से सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार आम आदमी पार्टी विपक्ष में है, लिहाजा आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अभी से यमुना के जहरीले सफेद झाग को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की सरकार को घेरने का प्रयास किया है।

सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यमुना जाकर सफेद झाग दिखाते हुए आरोप लगाते थे कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जहर मिला दिया है। अब हमें देखना है कि छठ पर यमुना में सफेद झाग दिखेगा तो प्रवेश वर्मा क्या जवाब देंगे। बहरहाल, आप नेता के इन आरोपों के इतर दिल्ली सरकार यमुना को सफेद झाग से मुक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज हम दिल्ली सरकार के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से यमुना को सफेद झाग से मुक्ति मिलना शुरू हो जाएगा।

छठ के लिए दिल्ली सरकार के कदम
मीडिया से बातचीत में दिल्ली जल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यमुना के पूर्व और पश्चिम तटों पर पूजा स्थल तैयार किए जाएंगे। सरकार ने योजना बनाई है कि 10 पावर बोट के अलावा गोताखोर और ऑपरेटर भी तैनात रहेंगे ताकि आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं की मदद कर सकें।

छठ के लिए 24 लाख खर्च होंगे
इस अधिकारी ने बताया कि छठ के लिए यमुना को सफेद झाग से मुक्त कराने के अभियान के लिए 24 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। ओखला बैराज पर स्टैटिक स्प्रिंकलर और नावों पर मोबाइल स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। ये एंटी फोम एजेंट्स के साथ झाग को बनने से रोकेंगे। अधिकारी ने बताया कि पानी के बैराज से गिरने के कारण झाग बनता है। इसलिए पानी के ढलान पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story