Chhath Pooja: छठ पूजा को लेकर दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग, सीएम ने व्यवस्थाओं पर की चर्चा

Chhath Preparations in Delhi
X

दिल्ली में छठ की तैयारियां शुरू।

Chhath Pooja: दिल्ली में बड़ी धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जाता है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने छठ की तैयारियों के लिए कैबिनेट बैठक की।

Chhath Pooja: दिवाली के 6 दिन बाद ही छठ का त्योहार मनाया जाता है। बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में बेहद धूमधाम से इस महापर्व को मनाया जाता है। इन राज्यों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने भी महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर कैबिनेट बैठक की।

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल छठ पूजा उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम विस्तृत योजना बना रहे हैं। हम इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। नदी के किनारों पर छठ पूजा की बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी। घाटों की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। इस साल दिल्ली में भव्य छठ पूजा होगी। साथ ही छठ घाटों पर टेंट, बिजली, शौचालय, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा, मेडिकल सुविधा, सुरक्षा, समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोगों को छठ महापर्व मनाने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बता दें कि बिहार, झारखंड की तरफ से आने वाले लोग अगर घर नहीं जा पाते हैं, तो वो यहीं पर छठ मैया की पूजा करते हैं। साथ ही अपने दोस्तों और दोस्तों के परिजनों के साथ धूमधाम से महापर्व में शामिल होते हैं। वहीं बिहार, झारखंड के बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो गए हैं। वे लोग यहीं पर छठ पूजा मनाने लगे हैं। वे यमुना के घाट या पार्कों व कॉलोनियों में गड्ढा बनाकर उसमें पानी भरकर वहीं पर छठ पूजा मनाते हैं। इस दौरान पूजा देखने वालों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

बता दें कि छठ पूजा देखते ही देखते देश और विदेश के कोने-कोने तक पहुंच गई है। अब उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बहुत से लोग छठ महापर्व मनाने लगे हैं। वहीं पूजा के दौरान अच्छी-खासी भीड़ भी देखी जाती है। वहीं यमुना घाट दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाला घाट है। इसके अलावा आईटीओ समेत बहुत से फेमस घाट हैं, जहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

इस साल शनिवार 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य (पारण) मनाया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story