Budget 2026: दिल्ली पुलिस को बजट में 12503 करोड़ रुपये आवंटित, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Delhi Police
X

दिल्ली पुलिस को बजट में मिले करोड़ो रुपये। 

Budget 2026: दिल्ली पुलिस को बजट में केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये दिए हैं, जो पिछले बजट की तुलना में ज्यादा है।

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी रविवार बजट 2026 पेश किया है। बजट में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक कईं घोषणाएं की गई हैं। इस बार बजट में दिल्ली पुलिस के लिए 12,503.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसे पिछले साल की तुलना में 4.79 प्रतिशत ज्यादा माना जा रहा है।

इस राशि का इस्तेमाल दिल्ली में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों अपनाने के लिए किया जाएगा। इस राशि से राजधानी में एक उन्नत मॉडल ट्रैफिक सिस्टम को भी विकसित किया जाएगा और कम्युनिकेशन नेटवर्क को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के कामों में कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल करना, ट्रैफिक सिग्नल लगाना और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना शामिल है। पुलिस विभाग को पहले 11,931.66 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। दिल्ली पुलिस के काम का हिस्सा है।

पुलिस को 105 करोड़ रुपये ज्यादा मिले

मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली पुलिस को 11,931.66 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। अब इसको आने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए बढ़ाकर 12,503.65 करोड़ रुपये कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार105 करोड़ रुपए ज्यादा दिए हैं। इस बजट में आपदा प्रबंधन और सिख दंगा पीड़ितों के लिए राशि शामिल है। इस राशि का इस्तेमाल पानी और सीवर की व्यवस्था को सुधारने के लिए किया जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story