Bollywood Stars from Delhi: शाहरुख, अजय, शक्ति कपूर समेत ये बॉलीवुड स्टार्स दिल्ली में जन्में, देखें फोटोज

दिल्ली में जन्मे बॉलीवुड एक्टर्स।
Bollywood Stars from Delhi: बॉलीवुड में दिल्ली के बहुत से एक्टर्स अपनी पहचान बना चुके हैं। काफी एक्टर्स ऐसे हैं, जो किसी न किसी तरह से दिल्ली से जुड़े हैं। अक्षय कुमार का बचपन दिल्ली में बीता। सुष्मिता सेन का जन्म हैदराबाद में हुआ लेकिन वे बाद में आकर दिल्ली में रहीं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दिकी, शाहरुख खान, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी समेत कई एक्टर्स हैं, जिनका नाता दिल्ली से जुड़ा है। हालांकि कुछ ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स भी हैं, जो दिल्ली में जन्में और अब बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन, शक्ति कपूर, कृति सेनन, बिपाशा बासु, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का स्टारडम किसी से नहीं छिपा। शाहरुख खान का जन्म दो नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था। उनका घर दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में था। शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकॉनामिक में पढ़ाई की थी। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मासकॉम किया। शाहरुख खान और गौरी खान शुरुआती दिनों में दिल्ली के पंचशील पार्क में रहता था। इसी जगह पर शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने एक घर खरीदा है।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन मूवी डायरेक्टर थे। अजय देवगन की मां वीणा देवगन प्रोड्यूसर हैं।

बॉलीवुड में अकसर विलेन का रोल करने वाले शक्ति कपूर का भी जन्म दिल्ली में हुआ। उनका जन्म 3 सितंबर 1952 को शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में उनके पिता की एक कपड़े की दुकान हुआ करती थी। बॉलीवुड में काम पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। काफी समय बाद सुनील दत्त की नजर शक्ति कपूर पर पड़ी। यहीं से उनकी करियर की शुरुआत हुई।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी करियर की शुरूआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में ही हुआ। उन्होंने शुरुआती शिक्षा दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक की डिग्री। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में मॉडलिंग शुरू की। वे एक्टर के साथ ही डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

मॉडलिंग और डांसिंग के साथ ही एक्टिंग में बेजोड़ तालमेल रखने वाली बिपाशा बासु को लेकर कहा जाता है कि वे बंगाल में जन्मी हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि बिपाशा बासु का जन्म दिल्ली में ही हुआ है। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 को हुआ। वे 8 साल की उम्र तक नेहरू प्लेस के पंपोश एन्क्लेव में रहीं। उन्होंने एपीजे हाई स्कूल में पढ़ाई की।

कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली कृति सेनन का जन्म भी 27 जुलाई साल 1990 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सैनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और इनकी मां गीता सैनॉन दिल्ली विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। कृति ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली थी।
