Chhath Puja 2025: छठ से पहले मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- 'हमने कभी नहीं कहा यमुना का पानी...'

Minister Kapil Mishra on Chhath 2025
X

मंत्री कपिल मिश्रा छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने यमुना पहुंचे।

Chhath Puja 2025: दिल्ली में बीजेपी सरकार छठ पूजा की तैयारियों में लगी हुई है। इस दौरान कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

Chhath Puja 2025: दिवाली खत्म हो चुकी है और पूरे देश में छठ पूजा की धूम है। बिहार की तरह ही इस साल दिल्ली में भी छठ की धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली की बीजेपी सरकार का कहना है कि उन्होंने यमुना की काफी हद तक सफाई कर दी है। हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी के सारे वादे और दावे झूठ हैं। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था कि यमुना का पानी साफ नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यमुना नदी का एक लीटर पानी पीने की चुनौती दी। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस बात का जवाब दिया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इसका बयान देते हुए कहा कि बीजेपी ने कभी दावा नहीं किया कि यमुना साफ हो गई है। हमने कभी नहीं कहा कि यमुना का पानी पीने लायक है। हालांकि हमने ये कहा है कि इस साल छठ यमुना नदी के घाटों पर मनाई जा सकती है।

बता दें कि मंत्री कपिल मिश्रा रविवार को क्राउन प्लाजा और वासुदेव घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी यह दावा नहीं किया कि यमुना साफ है या इसका पानी पिया जा सकता है। हालांकि वहां पर छठ पूजा की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने भव्य छठ पूजा की तैयारी कर ली है। पिछली सरकार ने यमुना छठ घाट पर पूजा करने से रोक लगा दी थी लेकिन इस बार छठ पूजा यमुना घाट पर ही होगी। कपिल मिश्रा ने पूछा, 'मैं अरविंद केजरीवाल से पूर्वांचल के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों के बारे में पूछना चाहता हूं। उन्होंने घाट पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस बार पूजा इतनी अच्छी तरह से कैसे हो रही है?' उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर कहा, 'मैं यहां घाटों की तैयारी का जायजा लेने आया हूं। अगले कुछ घंटों में बचे हुए कुछ इंतजाम पूरे करने रह गए हैं। इसके लिए कुछ ही घंटे बचे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story