दिल्ली में AQI 362: वायु प्रदूषण पर बीजेपी की 'सफाई', कहा- केजरीवाल और भगवंत मान जिम्मेदार

Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann
X
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बीजेपी के निशाने पर। 
बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत भी जहरीली हवा में सांस ले रहा है, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जिम्मेदार हैं।

देश की राजधानी दिल्ली फिर से वायु प्रदूषण से जूझ रही है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 362 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद खराब श्रेणी में है। विपक्ष वायु प्रदूषण के लिए जहां बीजेपी सरकार पर हमला बोल रही है, वहीं बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता भी पलटवार कर रहे हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का कहना है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की सरकार की नालायकी और नाकामयाबी की वजह से अन्नदाता पराली जलाने को विवश हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जुगल जोड़ी की गलतियों की सजा के तौर पर पूरा उत्तर भारत जहरीली हवा में सांस ले रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन की कोई ठोस सुविधा नहीं दी। ऐसे में अन्नदाता को विवश होकर पराली जलानी पड़ रही है। आम आदमी पार्टी को चाहिए कि इसके लिए पूरी योजना बनाकर किसानों का मार्गदर्शन करे कि पराली जलाने के लिए नहीं पराली पैसे कमाने के लिए है।

मनजिंदर सिरसा ने भी साधा हमला

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में भी मनजिंदर सिंह सिरसा ने पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मुद्दे पर भी भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने का धुआं हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी आता है। ऐसा नहीं है कि यह नहीं आता... मैंने पंजाब का जिक्र नहीं किया। मैंने कहा कि पंजाब में जानबूझकर पराली जलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान पराली को जलाना नहीं चाहते। पंजाब के किसानों को पराली के पैसे मिलते हैं। पहले पराली मुफ्त में भेज दी जाती थी। हरियाणा में मेरा खेत है, मेरे माता पिता अभी भी खेती करते हैं। पास में फैक्ट्री है, जो कि हमारी पराली खरीदकर ले जाते हैं। केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर फैक्ट्री लगाने के लिए पैसे दिए हैं। लेकिन कुछ लोग इसे जलवा रहे हैं। आगे सुनिये उनका पूरा बयान...

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story