Bihar Election 2025: बिहार चुनाव परिणाम से पहले दिल्ली में जश्न की तैयारी, बिखरी सत्तू पराठे और जलेबी की खुशबू

Sattu Paratha and Jalebis in BJP Head Office Delhi
X

बीजेपी दिल्ली मुख्यालय में बिहारी स्टाइल में बन रहे सत्तू के पराठे और जलेबियां।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। रिजल्ट से पहले ही कई जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबियां बनाई जा रही हैं।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। रुझानों से आभास लगाया जा रहा है कि बीजेपी में एक बार फिर NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार बन सकती है। हालांकि चुनाव का परिणाम आने से पहले ही बिहार में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में एक अनूठा और उत्साह भरा माहौल देखने को मिला।

कड़े चुनावी मुकाबले और परिणाम की गहमागहमी के बीच दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में बिहार के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैली। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए गरमा-गरम सत्तू के पराठे और जलेबियां बनाई जा रही हैं। कैटरर का कहना है कि आज बिहार के लिए त्योहार है। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में जलेबी, सत्तू के पराठे, बैंगन का चोखा बनाया जा रहा है। यहां लिट्टी चोखा भी बनाया जा सकता है।

कौन कितनी सीटों पर आगे?

बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए। शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना की जा रही है। जिस तरह से बीजेपी की सहयोगी पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में आगे चल रही हैं, उसे देखकर कहा जा रहा है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार ही बनेगी। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जनता दल यूनाइटेड 75 सीटों पर आगे है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं HAMS 4 सीटों पर आगे है।

वहीं राजद 36 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लिबरेशन 6 सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा 3 सीटों पर और AIMIM 3 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी, माकपा और बसपा 1-1 सीट पर आगे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story