Delhi Nearby Hill Stations: दिल्ली के आसपास 5 हिल स्टेशन, गर्मी की छुट्टियों का मजा होगा दोगुना, फोटोशूट के तो कहने ही क्या!

Delhi Hills Station
X

Delhi Hills Station

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के आसपास के हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां आपके मन को मोह लेंगी। साथ ही फोटोशूट भी जबरदस्त होगा।

Delhi Hills Stations: गर्मियों का मौसम आते ही इस चिलचिलाती धूप में राहत की सांस लेने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। अगर आप कम समय में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं, तो दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर खूबसूरत हिल स्टेशन्स हैं, जहां आप वीकेंड के लिए भी जा सकते हैं। आप का वातावरण और खूबसूरत वादियां लोगों का मन मोहने के लिए काफी हैं। अगर आप भी मन की शांति के लिए घूमने का मन बना रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट एक्सपीरिएंस दे सकती हैं।

नैनीताल


नैनीताल एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो उत्तराखंड में स्थित है। यह दिल्ली से केवल 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर मशहूर नैनी झील है, इस झील में आपको रंग-बिरंगी मछली देखने को मिलती हैं। नैनीताल में एक फेमस मंदिर है, जो नैना देवी मंदिर के नाम से मशहूर है। यहां एक आम के आकार की झील भी है, जो बहुत गहरी मानी जाती है। पर्यटक इस झील में बोटिंग भी करते हैं। यह जगह ठंडी होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक है, जिसके कारण पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।

मसूरी


इस गर्मी में आप मसूरी जा सकते हैं, जो उत्तराखंड में स्थित एक मशहूर हिल स्टेशन है। ये दिल्ली से करीब 290 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां की हर चीज में एक अलग खूबसूरती है। यहां की हरियाली, पहाड़, बर्फ पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यूं तो पूरा मसूरी खूबसूरती से भरा हुआ है, लेकिन इसमें भी कुछ खास जगह हैं, जो पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती हैं। कैमल्स बैक रोड यहां पर बहुत फैमस हैं। ये रोड घुड़सवारी और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। लाल टिब्बा नाम की जगह यहां बहुत फैमस है।

रानीखेत


रानीखेत उत्तराखंड राज्य में स्थित एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर आप प्रकृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो एक बार रानीखेत जरूर आएं। यहां की हरियाली, पहाड़ यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। इसे ‘रानी का मैदान’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां के देवदार और बलूत के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। पर्यटकों की लिस्ट में यह जरूर शामिल होती हैं। रानीखेत एक आकर्षक जगह है। यहां लोग घूमने के साथ एकांत की तलाश में भी आते हैं।

मुक्तेश्वर


यह हिल स्टेशन नैनीताल के पास है, यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, यह समुद्र तल से 2171 मीटर (7500 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इसे "मिनी हरिद्वार" के नाम से भी जाना जाता है। मुक्तेश्वर के नाम पर यहां एक मंदिर भी है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यहां आप घूमने के साथ-साथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

ऋषिकेश


उत्तराखंड राज्य में स्थित एक शहर है, ये गंगा नदी के तट पर स्थित है। ऋषिकेश पहाड़, पेड़, खूबसूरती के साथ-साथ आध्यात्मिकता के लिए भी जाना जाता है। ऋषिकेश आध्यात्मिक केंद्र है, जहां योग और ध्यान का अभ्यास किया जाता है। इसी के साथ आप यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी सेतु आदि बहुत सी चीजें देख सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story