Bank Holiday 2026: फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi News Hindi
X

दिल्ली में 6 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।  

Bank Holiday 2026: फरवरी महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे, इसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लिस्ट जारी की है।

Bank Holiday 2026: आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। 28 दिनों वाले इस महीने में करीब 6 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर भी जारी कर दी है। RBI ने यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की छुट्टी के आधार पर जारी की है, जिनमें राज्य स्तर की छुट्टियां भी शामिल हैं।

RBI की आधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक, शनिवार और रविवार की रेगुलर छुटियों केवल एक त्योहारी छुट्टी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि अगर उनके बैंक से जुड़ें जरूरी काम अधूरे हैं, तो उन्हें समय रहते काम पूरा कर लेना चाहिए। बैंक की छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक से जुड़े कामों की योजना बनाई जानी चाहिए।

किस दिन बंद रहेंगे बैंक ?

  • 1 फरवरी 2026 - रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 फरवरी 2026 -रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 14 फरवरी 2026 -महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 फरवरी 2026 - रविवार और महाशिवरात्रि पर्व की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 फरवरी 2026- रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 फरवरी 2026 - महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन बैंकिंग की मिलेगी सुविधा

इस तरह दिल्ली में फरवरी के कुल 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के अनुसार बैंक के काम की योजना बनाकर लोग अपने जरूरी काम को निपटा सकते हैं। ऐसे में परेशानियों से बचने के लिए लिस्ट के अनुसार ही बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बनाएं। हालांकि लोगों को इन छुट्टियों के बीच एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी, इन सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story