Attack on Delhi CM: कभी स्याही फेंकी, कभी चले थप्पड़, सीएम रेखा पर हमले से केजरीवाल के जख्म ताजा

कभी स्याही फेंकी, कभी चले थप्पड़, सीएम रेखा पर हमले से केजरीवाल के जख्म ताजा
X
Attack on Delhi CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हुए हमलों की बात करें, तो इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर 7 बार हमले हुए थे।

Attack on Delhi CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जब बुधवार सुबह अपने दफ्तर में जनसुनवाई कर रही थीं, तभी उन पर एक शख्स ने हमला कर दिया। हमलावर राजेश सकरिया ने सीएम को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस हमले में सीएम के सिर, हाथ और कंधे में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। वहीं ये भी पता चला है कि हमलावर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं लगाई हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के किसी मुख्यमंत्री पर हमला हुआ हो। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7 बार हमले का सामना करना पड़ा था।

  • अरविंद केजरीवाल पर सबसे पहला हमला साल 2013 में हुआ।अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन पर स्याही फेंककर हमला किया गया।
  • साल 2014 में अरविंद केजरीवाल वाराणसी में लोकसभा चुनाव का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर फिर से स्याही फेंकी गई।
  • साल 2014 में ही उनके ऊपर एक बार फिर से हमला हुआ। एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मार दिया था।
  • साल 2016 में दिल्ली सचिवालय में अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया। एक शख्स ने सचिवालय में उनकी तरफ जूता फेंका था।
  • साल 2018 में दिल्ली सचिवालय में ही एक युवक ने अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर फेंका था।
  • साल 2019 में एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने उन्हें माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मार दिया था।
  • साल 2025 में विधानसभा चुनाक का प्रचार करते समय अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story