Atishi Video: आतिशी वीडियो विवाद में एक्शन, दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के DGP समेत 3 अधिकारियों को भेजा नोटिस

Atishi press conference
X
AAP सरकार की मंत्री आतिशी।
Atishi Video Controversy: आतिशी वीडियो विवाद में 3 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, इसे लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी है।

Atishi Video Controversy: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज 10 जनवरी शनिवार को बताया कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सिख गुरुओं पर टिप्पणी से जुड़ी वीडियो और FIR के मामले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक (साइबर सेल) और जालंधर के आयुक्त को दिल्ली विधानसभा की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 48 घंटे में रिपोर्ट भी मांगी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा परिसर में प्रेसवार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस को पूरे मामले पर अपना लिखित स्पष्टीकरण से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के साथ, जिसमें शिकायत की कॉपी, FIR की कॉपी, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट शामिल हैं। पंजाब पुलिस को आदेश दिया गया है कि 12 जनवरी तक इन सभी डॉक्यूमेंट्स को 12 जनवरी तक या उससे पहले जमा करना है।

9 जनवरी को अध्यक्ष के संज्ञान में आया मामला

विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक वीडियो सदन की संपत्ति है, जिस पर केवल सदन का अधिकार है, ऐसे में पंजाब पुलिस की कार्रवाई से दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन हुआ है, जिसके लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि 6 जनवरी के दिन दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के एक वीडियो क्लिप को लेकर पंजाब के जालंधर में केस दर्ज किया गया था। यह पूरा मामला 9 जनवरी को सदन की बैठक के दौरान अध्यक्ष के संज्ञान में आया।

विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि, 'सदन पहले से ही नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सदन में दिए बयान के मामले पर विचार कर रहा है, जिसमें कथित तौर पर सिख गुरुओं के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गयी थीं। यह मामला दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। विपक्ष के सदस्यों के अनुरोध पर वीडियो क्लिप पहले ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जा चुकी है।'

पंजाब पुलिस से मांगा जवाब

अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सदन विचार कर रहा है, जो सदन के अधिकार क्षेत्र में आता है। सदन की तरफ से पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। ऐसे में विधानसभा ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया है कि, इस बात का जवाब मांगा जाए कि पंजाब पुलिस इस मामले में कैसे हस्तक्षेप कर सकती है।

बता दें कि आतिशी के टिप्पणी से जुड़ी वीडियो के मामले में जालंधर पुलिस ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि वीडियो जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा के एक्स हेंडल से डाउनलोड करके देखी, जिसके बाद FIR दर्ज की गई है।

आतिशी वीडियो विवाद क्या है ?

6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान चर्चा हो रही थी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। अगले दिन यानी 7 जनवरी को BJP नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि जब सदन गुरुओं को श्रद्धांजलि दे रहा था, तब आतिशी ने कुत्तों का सम्मान करो, कुत्तों का सम्मान करो जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। 8 जनवरी को BJP विधायको ने आतिशी की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद भाजपा और आप में विरोध प्रदर्शन हो गया था।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया और 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी। लेकिन वहीं पंजाब की जालंधर पुलिस ने इकबाल सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर कपिल मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, जिसके बाद जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बयान में बताया कि जांच में यह पाया गया है कि आतिशी ने गुरु शब्द नहीं बोला है, और वीडियो को जानबूझकर एडिट किया गया था।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story