Arvind Kejriwal: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, 'जनता ने कांग्रेस-भाजपा दोनों को ही नकार दिया'

Delhi EX-CM Arvind Kejriwal
X

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विसावदार और लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पर बधाई दी। साथ ही विरोधी दलों पर निशाना साधा।

Arvind Kejriwal: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की। गुजरात में विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने परचम लहराया।

इन दोनों सीटों पर जीत के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता, कार्यकर्ता और दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी। साथ ही वे विरोधी दलों पर भी हमलावर हुए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार दिया है।

विसावदर और लुधियाना जीत पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीट पर मिली जीत हमें दिखाती है कि देश की जनता हमारे काम से खुश है। हमें 2022 से भी ज्यादा वोट मिले हैं। गुजरात की जनता बीजेपी से परेशान हो गई है। इसके कारण उन्हें आम आदमी पार्टी में ही उम्मीद दिखाई दे रही है। जिस जगह से आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीता है, वहां बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़े हैं। ये दोनों पार्टियां आप को हराने के मकसद से एक साथ चुनावी मैदान में उतरीं। हालांकि दोनों ही जगहों से आम आदमी पार्टी ने इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।

पोस्ट शेयर कर दी बधाइयां

अरविंद केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए विजयी हुए उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आपको और जनता को बधाईयां। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है।

विसावदर में गोपाल इटालिया ने किरीट पटेल को दी मात

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया को 75942 वोट मिले। इटालिया ने बीजेपी के प्रतिद्वंदी किरीट पटेल को हराया। किरीट पटेल को 58388 वोट मिले। इस तरह इटालिया ने 17581 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

संजीव अरोड़ा ने भारत भूषण आशू को हराया

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारत भूषण आशू को 10637 वोटों के अंतर से हराया। संजीव अरोड़ा को 35179 वोट मिले। वहीं आशु को 24,542 वोट मिले।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story