Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने तरनतारन में 'आप' की जीत को बताया ऐतिहासिक; जानिये कैसे?

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन उपचुनाव में मिली जीत को बताया ऐतिहासिक।
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 42649 वोट मिले हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर 30558 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी के राष्ट्र्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर AAP पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।'
यह उपचुनाव कई सबक दे गया
आम आदमी पार्टी तरनतारन उपचुनाव जीतने से खुश है। पार्टी में उत्साह है कि पंजाब के लोग सीएम भगवंत मान की सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। लेकिन, जिस तरह से राजनीतिक हाशिये पर रही शिरोमणि अकाली दल ने कमबैक की है, उसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर को 30558 वोट मिले हैं। आप प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के मुकाबले 12091 वोट कम मिले हैं। लेकिन अगर जिस तरह से अकाली दल का प्रदर्शन किया है, उससे 2027 के विधानसभा चुनाव में कमत्तर आंकना भूल साबित हो सकता है।
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सबक
किसान आंदोलन की वजह से पंजाब के मतदाता बीजेपी से खफा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का चौथे स्थान पर आना चौंकाता है। कांग्रेस के टिकट पर करनबीर सिंह ने तरनतारन उपचुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 15078 वोट ही मिले। कांग्रेस से ज्यादा तो निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह ने 19620 वोट हासिल कर लिए। ऐसे में यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चेतावनी संकेत है।
