World 10 Plane Crash Accidents: इतिहास की 10 सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं पर एक नज़र, जिनमें मारे गए सैकड़ों यात्री

इतिहास की 10 सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं पर एक नज़र, जिनमें मारे गए सैकड़ों यात्री
X
World's 10 Plane Crash Accidents: गुरुवाल को गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे के दौरान 242 लोग मौजूद थे। ऐसे ही कई हादसे हुए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

World's 10 Plane Crash Accidents: गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के SVPIA से एक फ्लाइट ने उड़ान भरी और कुछ ही सेकेंड बाद वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान प्लेन में 242 लोग मौजूद थे। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कई ऐसे विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

1. मौतें: 224, मेट्रोजेट फ्लाइट 9268, 31 अक्टूबर, 2015

एयरबस A321-231 विमान ने मिस्र के शर्म अल-शेख से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद संपर्क टूट गया। इस प्लेन ने सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 217 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की वजह विमान में मौजूद विस्फोटक उपकरण को बताया गया।

2. मौतें: 189, लायन एयर फ्लाइट 610, 29 अक्टूबर 2018

29 अक्टूबर 2018 को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 737 मैक्स विमान जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में 181 यात्री और 8 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे में सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।

3. मौतें: 179, जेजू एयर फ्लाइट 2216, 29 दिसंबर, 2024

जेजू एयर फ्लाइट 2216 के साथ 29 दिसंबर, 2024 को हादसा हुआ। उस समय ये फ्लाइट बैंकॉक, थाईलैंड से सियोल जा रही थी। जेजू एयर द्वारा संचालित बोइंग 737-800 विमान मुआन हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्रियों और छह चालक दलों के सदस्यों में से चार की मृत्यु हो गई।

4. मौतें: 176, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस फ्लाइट 752, 8 जनवरी, 2020

साल 2020 की शुरुआत में ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। इस बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस फ्लाइट 752 ने तेहरान से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ईरानियों ने मिसाइलों से विमान को मार गिराया। इस दौरान फ्लाइट में 176 लोग मौजूद थे और सबकी मौत हो गई थी।

5. मौतें: 157, इथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 302, 10 मार्च 2019

इथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 302 के दीस अबाबा से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई थी।

6. मौतें: 150, जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525, 24 मार्च 2015

बार्सिलोना से डसेलडोर्फ उतरते समय जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 के सह-पायलट ने जानबूझकर विमान को पहाड़ी से टकरा दिया था। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद 150 लोगों की मौत हो गई थी।

7. मौतें: 132, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस फ्लाइट 5735, 21 मार्च, 2022

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस फ्लाइट 5735 ने कुनमिंग से गुआंगज़ौ के लिए घरेलू उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर बाद पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 132 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इसके कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया कि इस फ्लाइट के साथ जानबूझकर हादसा कराया गया था।

8. मौतें: 97, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस फ्लाइट 8303, 22 मई 2020

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस फ्लाइट 8303, कराची हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रही थी। उसी समय ये विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों ने शुरुआती लैंडिंग प्रयास विफल होने के बाद गो-अराउंड का प्रयास किया था। इस हादसे में 97 लोगों की मौत हुई थी।

9. मौतें: 39, अज़रबैजान एयरलाइंस की उड़ान 8243, 25 दिसंबर, 2024

25 दिसंबर, 2024 को रूस के बाकू से ग्रोज्नी जा रहा अज़रबैजान एयरलाइंस का विमान J2-8243 कजाकिस्तान के अक्तौ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 29 यात्री बच गए।

10. मौतें: 13, बेक एयर फ्लाइट 2100, 27 दिसंबर, 2019

27 दिसंबर, 2019 को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर के पास बेक एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 93 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इस दुर्घटना में लगभग 13 लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story