Delhi Rain Update: छाता-रेनकोट रखें तैयार, दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इस वीकेंड जमकर बरसेंगे बादल

Haryana Weather Update
X

हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट। 

Delhi Weather: दिल्ली में इस वीकेंड जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। पढ़ें मौमस अपडेट...

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ की है। इस हफ्ते के आखिर तेज मानसून में और तेजी आने की संभावना है। बीते शुक्रवार को दिल्ली में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे दिल्ली में लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। इसके अलावा कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

शनिवार को भी आंधी तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें जून के अंत में मानसून ने दिल्ली में एंट्री कर ली थी, लेकिन उसके बाद से मानसून की रफ्तार कम पद गई। इसकी वजह से ज्यादा बारिश नहीं हुई, हालांकि अब मानसून में तेजी आ गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली में 5 से 7 जुलाई तक बारिश को संभावना जताई है। इसके लिए 3 दिन तक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुई, जिससे बारिश की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली के अलावा एनसीआर के इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को कितनी बारिश हुई?

शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली का कई इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि दिन के समय बीच बीच में धूप भी निकला, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पूसा इलाके में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को यहां पर पूरे दिन में 34.5 mm बारिश हुई। इसके अलावा नजफगढ़ क्षेत्र में 16 mm और जनकपुरी में 15.5 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं, रिज में शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक 4.4 mm और पालम में 5.2 mm बारिश दर्ज की गई। जबकि सफदरजंग स्थित बेस मौसम स्टेशन ने कोई बारिश दर्ज नहीं की। वहीं, इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story