Delhi Weather Change: दिल्ली में अब तापमान पहुंचेगा 40 के पार, जानिए कब कितना चढ़ेगा पारा, शुरू होगा गर्मी का सितम

Rajasthan Mausam
X

राजस्थान मौसम का हाल

Delhi Mausam Update: दिल्ली में अब फिर से गर्मी का कहर शुरू होने वाला है। इस हफ्ते राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Delhi- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश का दौरा लगभग खत्म हो गया है। अगले कुछ दिनों में एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। दिल्ली में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी गुरुवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।

इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है, लेकिन इसके बावजूद तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

10 जून तक तापमान 40 के पार

दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके बाद लगातार राजधानी में तापमान बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 9 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिर 10 जून को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। इस बीच 6 और 7 जून को आसमान में बादल छाए रहने का भी संभावना है। वहीं, एनसीआर के शहरों में भी इस हफ्ते मौसम सामान्य रहेगा।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हरियाणा में इस हफ्ते मौसम सामान्य रहेगा। बीते बुधवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान रोहतक जिले में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि बीते कुछ दिनों में हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हूई थी, जिससे लोगों को तापमान से राहत मिली थी। हालांकि अब अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story