Murder and Rape Case: कोर्ट पेशी में दिल्ली आए युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, शव के साथ दरिंदगी

65 year old woman brutally murdered and raped in delhi
X

दिल्ली में 65 साल की महिला की बेरहमी से हत्या और बलात्कार।

दिल्ली में एक आरोपी ने एक महिला की हत्या की। इसके बाद उसके शव के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

65 year Old Woman Brutally Murdered and Raped: दिल्ली में 65 साल की एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव के साथ दरिंदगी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक शख्स रेप की नीयत से महिला का पीछा कर रहा था। उसने महिला को झाड़ियों में खींचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने सिर पर चापड़ मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घसीटकर झाड़ियों में ले गया।

वहां ले जाकर उसने लाश के साथ दरिंदगी की और फिर फरार हो गया। अजीब बात ये है कि आरोपी पर पहले से नाबालिग को अगवा कर रेप करने का मामला दर्ज है। इसी रेप केस की कोर्ट तारीख में आरोपी गुजरात के भरूच से दिल्ली आया था। हालांकि अब दिल्ली की महेंद्रा पार्क पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी सलमान को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या और रेप का पूरा सीक्वेंस और गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16 नवंबर की सुबह महेंद्रा पार्क थाने की पुलिस को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के जीआरपी जवान ने जानकारी दी कि एक बुजुर्ग महिला का शव वहां पड़ा हुआ है। शव खून से लथपथ था और सेमी न्यूड पड़ा है। लोकल थाने की पुलिस और सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। उसके सिर पर धारदार हथियार के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे। शव की हालत देख सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका हो रही थी।

पुलिस ने महिला के शव के पास पुरुष और महिला की चप्पल पड़ी देखी। तफ्तीश में महिला की शिनाख्त हुई। पता चला कि महिला होलंबी कलां की रहने वाली थी। कुछ समय पहले उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके कारण वो रात में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास सोती थी। वो आसपास मजदूरी करके गुजारा करती थी। 15/16 नवंबर की रात महिला आजादपुर मंडी के पीछे वाले रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

आगे की जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि एक युवक महिला के पीछे गया था और इस दौरान उसने चप्पल पहनी हुई थीं। कुछ देर बाद वो वापस आया और तब उसने चप्पल नहीं पहनी थीं। पुलिस को शक हुआ और उसके चेहरे को स्कैन कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। कुछ लोगों ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसके दिल्ली वाले घर पर दबिश दी गई, तो पता चला कि वो गुजरात में है। हालांकि परिवार ने ये नहीं बताया कि वो दिल्ली में किसी केस की तारीख के लिए आया था।

पुलिस ने पिछले डेटा रिकॉर्ड को चेक किया तो पता चला कि उसकी 16 नवंबर को कोर्ट में तारीख है। पुलिस की टीम को कोर्ट के बाहर तैनात किया गया। लेकिन वो वहां नहीं पहुंचा। बाद में तकनीकी मदद से पता चला कि आरोपी गुजरात में है। जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज हैं। उस पर दूसरे समुदाय की नाबालिग को अगवा करके रेप का मामला दर्ज है। एक रॉबरी का केस भी दर्ज है। जुलाई में ही नाबालिग रेप केस मामले में उसे जमानत मिली थी।

वो पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहता था। जेल से बाहर आने के बाद गुजरात के भरूच में रह रहा था। 16 को इसी मामले में कोर्ट की तारीख थी। इस तारीख के लिए आरोपी सलमान 5 नवंबर की शाम को ही दिल्ली आया था। दिल्ली आकर उसने शराब पी और गलत नीयत से शिकार की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। आरोपी सलमान के पास नारियल काटने वाला चापड़ था। स्टेशन से कुछ ही दूर पर उसने महिला का पीछा कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला का शव झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story