Delhi Visiting Places: दिल्ली में घूमने की 5 बेस्ट जगह, फैमिली के साथ करें एक्सप्लोर

Best places to visit in delhi
X

दिल्ली में घूमने की बेस्ट जगहें।

Delhi Visiting Places: राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहे हैं, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। नीचे देखिए इन जगहों की पूरी लिस्ट...

Delhi 5 best Place: देश की राजधानी दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली के अंदर रहते हैं, तो आपको यहां की कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। दिल्ली में आप खूबसूरत जगहों के साथ ऐतिहासिक स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर कई हिस्टोरिकल प्लेस, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और स्ट्रीट फूड एरिया है, जहां पर आप शॉपिंग के साथ ही खाने का भी आनंद पाएंगे। दिल्ली के इन खास जगहों पर जाकर आप इस शहर की विविधता की खुशबू का लुफ्त उठा सकते है। नीचे देखिए इन खास जगहों की पूरी लिस्ट...

लाल किला


लाल किला दिल्ली का फेमस टूरिस्ट और हिस्टोरिकल प्लेस है, जिसे रेड फोर्ट भी कहा जाता है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी देखरेख में करवाया था। लाल किला पर हर साल लाखों की संख्या में विदेशी टूरिस्ट आते हैं। लाल किला के अंदर मीना बाजार है, जिसे हुमायूं ने मुगल औरतों की शॉपिंग के लिए खुलवाया था। इस किले के अंदर की दुकान का रेट 16 से 20 रुपए होता है। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के शाही सामान खरीद सकेंगे। बता दें कि लाल किला मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है।

जामा मस्जिद


जामा मस्जिद दिल्ली की सबसे फेमस मस्जिद है। इस ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण भी शाहजहां ने 1656 ई. में करवाया था। इसे मस्जिद-ए-जहांनुमा भी कहा जाता है। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद के अंदर करीब 25,000 लोग एक साथ बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं।

अक्षरधाम मंदिर


दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर एक भारत के सबसे लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है, जो हिन्दू धर्म के अवतार और देवता थे। भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा 11 फीट ऊंची है, जो सोने के वर्क से सजी है। यह मंदिर नोएडा के पास स्थित है। यह अपनी श्रेष्ठ वास्तुकला के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस मंदिर की भव्य संरचना के निर्माण में लगभग 5 साल का समय लगा था। यह मंदिर सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मशहूर है।

इंडिया गेट


इंडिया गेट दिल्ली का मेन आकर्षण का केन्द्र है। यह एक युद्ध स्मारक है, जिसकी लंबाई 42 मीटर है। इंडिया गेट को प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था। यहां पर अमर जवान ज्योति है, जो टूरिस्टों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इंडिया गेट के आस-पास पार्क हैं, जहां पर अब तक लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाया करते थे, हालांकि अब आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहां पर पिकनिक नही मना सकते हैं।

कनॉट प्लेस


कनॉट प्लेस दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यह दिल्ली का दिल सीपी के नाम से भी मशहूर है। यहां पर पालिका बाजार, जनपथ रोड, प्राचीन हनुमान मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारा भी मौजूद हैं।

अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने के प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story