Delhi Murder Case: बेटा नहीं मिला, तो मां-बाप को मारी गोली, स्वरूप नगर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार

बेटा नहीं मिला, तो मां-बाप को मारी गोली, स्वरूप नगर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार
X
Delhi Murder Case: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक दंपत्ति पर फायरिंग की थी। इस हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Murder Case: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 28 मई को एक दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई थी। कथित तौर पर हमले का टार्गेट दंपत्ति का बेटा था, लेकिन वो घर पर नहीं मिला, इसके कारण आरोपी ने उसके माता-पिता पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में 55 वर्षीय अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं महिला रचना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार,

जानकारी के अनुसार, गोलीबारी का मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ गोलू कई सालों से मृतक अशोक के बेटे संदीप के साथ रह रहा था। हाल ही में संदीप ने गोलू से दूरी बना ली और माता-पिता के साथ रहने लगा। इसके कारण गोलू नाराज था और दोनों के बीच पैसों को लेकर भी कुछ विवाद हो गया था। इसी कारण गोलू अपने साथियों के साथ संदीप को मारने के इरादे से गया था। हालांकि जब वे घर पहुंचे, तो संदीप घर पर नहीं था। इसके बाद उन्होंने संदीप के माता-पिता पर हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के बाद स्वरूप नगर थाने की कई टीमें बनाई गईँ और अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को कामयाबी मिली और पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 30 वर्षीय दिनेश उर्फ गोली के साथ ही उसके अन्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

्गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नाथूपुरा के DCM कॉलोनी निवासी दिनेश उर्फ गोलू, नरेला निवासी 22 वर्षीय राजकुमार, 22 वर्षीय अनीज, 20 वर्षीय फरीद और 18 वर्षीय रिहान के रूप में हुई है। वहीं अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहनों को बरामद करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story