Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से एक महिला समेत 3 मजदूरों की मौत, दो घायल

Wall Collapse in Greater Noida
X

ग्रेटर नोएडा में गिरी दीवार।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूर घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Greater Noida: गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ईकोटेक-1 की आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इसके मलबे में 5 मजदूर दब गए। इनमें से 3 मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो घायल

हादसे की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक-1 और कासना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। शेष दो पुरुष मजदूरों का इलाज जारी है। हालांकि अब दोनों मजदूरों की हालत स्थिर है।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अनीता 32 वर्ष पत्नी कालका प्रसाद, मालती 34 वर्ष पत्नी पुष्पेंद्र और 40 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र झल्लू के रूप में हुई है। तीनों मजदूर महोबा के रहने वाले थे। वहीं घायलों की पहचान 32 वर्षीय धीरेंद्र कुमार और 35 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। बता दें कि हादसे के बादज इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लेकर शांति व्यवस्था बनाई।

ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हादसे वाली जगह का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story