सीतापुर में कई युकांई गिरफ्तार: काला झंडा दिखाने के लिए मैनपाट जाने की तैयारी कर रहे थे, थाने में बिठाए गए

पुलिस की गिरफ्त में युकां के नेता
अनिल उपाध्याय- सीतापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज से आगाज हो गया है। इसी बीच शिविर के विरोध में काला झंडा दिखा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे युकां नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन नेताओं को थाने में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं कांग्रेसियों ने इस गिरफ़्तारी को पुलिस का तानाशाही रवैया बताया है।
दरअसल, युकां के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए मैनपाट जा रहे थे। सभी के हाथों में इस दौरान काला झंडा भी था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को नया बसस्टैंड से गिरफ्तार कर थाने में नजरबंद कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान युंका नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। साथ ही सभी ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

समझाइश देकर किया गया रिहा
युंका नेताओं ने पुलिस की गिरफ्तारी को तानाशाही और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है। पुलिस ने जिन युकां नेताओ को गिरफ्तार किया उनमें युकां विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू,पार्षद अंकुर दास पार्षद अनमोल लकड़ा युकां प्रदेश सचिव राहुल गुप्ता ऋषिराज सिंह शामिल हैं। जिन्हें दो घँटे थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने समझाइश देते हुए रिहा कर दिया।
