खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025: छत्तीसगढ़ मलखंब टीम ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का गौरव

छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में पुरुष और महिला मलखंभ टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में पुरुष और महिला मलखंभ टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में परचम लहराया। प्रतियोगिता में महिला मलखंभ खिलाड़ियों ने 80.60 अंक प्राप्त किया हैं। गत दिन 124.55 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ पुरुष मल्लखंब टीम ने टीम चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ की झोली में डाल दिया।
छत्तीसगढ़ की दोनों वर्गों की मलखंभ खिलाड़ी पूरे भारत देश में मलखंब का राजा बनने जा रहा है। मलखंभ भारत की प्राचीन खेल है जिसे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने मन की बात कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते रहते हैं। गत वर्ष के बीच गेम्स दीव में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों ने पूरे भारत वर्ष के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता था और विजेता बनकर छत्तीसगढ़ को पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा दिया था। यदि भविष्य में मलखंभ खेल को ओलंपिक में शामिल किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।
छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में पुरुष और महिला मलखंभ टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। #kheloindiabeachgames #Chhattisgarhnews pic.twitter.com/kVJRQM2qvo
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 22, 2025
12 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीत चुके मलखंभ खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ की झोली में अब तक 12 स्वर्ण और 6 रजत यानि 18 पदक आ चुकी है। इस उपलब्धि को शिखर तक पहुंचाने में खिलाड़ियों के कोच और छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के पदाधिकारियों की अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है। अभी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उचित साधन और आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। मलखंभ प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इनडोर और आउटडोर स्टेडियम की महती आवश्यकता है।
पिरामिड प्रतियोगिता में रजत पदक
पिरामिड प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने 24.95 अंक के साथ रजत पदक भी जीता, जिससे छत्तीसगढ़ की पदक तालिका में और वृद्धि हुई।
खिलाड़ियों की सूची
पुरुष टीम:
राकेश कुमार वढ़दा (नारायणपुर)
मानू ध्रुव (नारायणपुर)
राजेश सलाम (नारायणपुर)
मोनू नेताम (नारायणपुर)
संतोष सोरी (नारायणपुर)
प्रतीक बंजारे (बिलासपुर)
महिला टीम:
मोनिका पोटाई (नारायणपुर)
दुर्गेश्वरी कुमेटी (नारायणपुर)
अनिता गोटा (नारायणपुर)
सरिता पोयम (नारायणपुर)
संतय पोटाई (नारायणपुर)
रोशनी धीवर (बिलासपुर)
अधिकारियों की टीम:
डा. मिलींद भानदेव (कोच, बिलासपुर)
सौरव पाल (कोच, नारायणपुर)
पूनम प्रसाद (प्रबंधक, नारायणपुर)
मनोज प्रसाद (तकनीकी अधिकारी, नारायणपुर)
कोचों और अधिकारियों की भूमिका
कोच डॉ. मिलींद भानदेव और सौरव पाल, प्रबंधक पूनम प्रसाद और तकनीकी अधिकारी मनोज प्रसाद की मेहनत और मार्गदर्शन ने इन खिलाड़ियों को सफलता दिलाई हैं।
छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला मलखंभ टीमों द्वारा खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीतने पर खेल संचालक तनुजा सलाम, सहायक संचालक अंजुलस एक्का, वरिष्ठ खेल अधिकारी शिवराज साहू, टी. एन. रेड्डी सहित छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, संरक्षक अनिल टाह, अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राजा सरकार, बिसन कसेर, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, कोच डॉ. मिलिंद भानदेव, मनोज प्रसाद, पूनम प्रसाद, सौरव पाल (नारायणपुर), चन्द्रेश धृत, राजेन्द्र पटेल (सारंगढ़), किशोरकुमार वैष्णव (मनेन्द्रगढ़), पुष्कर दिनकर, अखिलेश नारंग (पामगढ़), पुरेन्द्र कोसरिया (रायपुर), प्रशांत तिवारी, पंचराम वस्त्रकार, कृष्ण प्रसाद यादव (मुंगेली), अंशु भारती, डॉ. प्रमोद यादव, कमल निकुंज, एस. के. शेषाद्रि (अंबिकापुर), हरप्रसाद कैवर्त आदि सम्मिलित हैं।
