बीजापुर में पहली कक्षा के दो छात्रों को सांप ने काटा: हास्टल से रक्षाबंधन मनाने घर जाते वक्त हादसा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Two students bitten by snake
X

दो छात्रों को सांप ने काटा 

बीजापुर जिले के रहने वाले पहली कक्षा के दो छात्र रक्षाबंधन की छुट्टियों पर अपने घर जा रहे थे। दोनों को सांप ने डस लिया। एक छात्र की मौत हो गई, वहीं, दूसरा छात्र घायल हो गया है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गमपुर क्षेत्र में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां आने से पहले ही मातम में बदल गई। पोटाकेबिन के दो छात्र रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। इस समय दोनो को सांप ने डस लिया। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बीजापुर जिले के गमपुर क्षेत्र के रहने वाले है। रक्षाबंधन की छुटियों पर दोनों छात्र अपने घर ग्राम गमपुर जा रहे थे। पोटाकेबिन चेरपाल में समीर कड़ती और रामलू मड़काम ने दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि, दोनों बुधवार को एक साथ निकले थे। रात होने पर गांव पीडिया में एक रिश्तेदार के घर पर रूक गए।

दूसरे की हालत गम्भीर
रात में खाना-खाने के बाद जब दोनों सो गए तो उन्हें एक सांप ने डस लिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच समीर कड़ती की मौत हो गई। वहीं, रामलू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहली कक्षा में लिया था दाखिला
दोनों छात्र गमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। हाल ही में जिला प्रशासन के ड्रॉपआउट सर्वे के तहत इनका स्कूल में कक्षा पहली में दाखिला लिया था। रक्षा बंधन के लिए दोनों अपने परिजनों के साथ बुधवार की शाम छुट्टी लेकर घर जा रहें थे। विलम्ब होने के कारण वे ग्राम पीडिया में किसी रिश्तेदार के घर रुक गए। यहां सोते समय दोनों को साप ने काट लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story