CG की संक्षिप्त खबरें [28 मई]: अचानक किसी भी जिले में उतरेंगे सीएम, विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द, युक्तियुक्तकरण का विरोध

Chhattisgarh news
X

आज की बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 1 जून तक के लिए रद्द है। IGKV सभागार में महासम्मेलन, संगठनात्मक।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सीएम साय का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज फिर औचक निरीक्षण पर निकलेंगे। सारंगढ़ ओर रायगढ़ के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी भी जिले में पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंच कर सुशासन तिहार मना रहे हैं। सुबह 10:00 बजे रायपुर से औचक निरीक्षण के लिए रवाना होगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे सीएम साय रायपुर लौटेंगे। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक एवं नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे।

चार महीनों में 50 से ज्यादा ट्रैन रद्द
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत आई है। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 1 जून तक के लिए रद्द है। बीते चार महीनों में 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया। 17 बार अलग-अलग कारण बताकर ट्रेनों को रद्द किया गया। रद्द होने वाली ट्रेन हावड़ा और मुंबई मार्ग की ज्यादा हैं।

IGKV सभागार में महासम्मेलन
ABVP का छत्तीसगढ़ में पांच दिवसीय महासम्मेलन आज होगा। IGKV सभागार में महासम्मेलन का आयोजन होगा। आज संगठनात्मक, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी। पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर जोर डाले जाएंगे। आज राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक होगी। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। 29 से 31 मई तक राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में 23 शिक्षक
आज प्रदेश में 23 शिक्षक संगठनों का बड़ा प्रदर्शन होगा। युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक मंत्रालय का घेराव करेंगे। सर्व शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे। 2008 के सेटअप में बदलाव को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को शिक्षक रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story