CG की संक्षिप्त खबरें [26 मई]: बस्तर मॉडल को लेकर सीएम साय का प्रेजेंटेशन, कांग्रेस की न्याय पदयात्रा, भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा

आज की बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
बस्तर मॉडल को लेकर सीएम साय का प्रेजेंटेशन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर लौट सकते हैं। 3 दिवसीय दिल्ली दौरे से रायपुर लौट सकते हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर मॉडल को लेकर प्रधानमंत्री के सामने सीएम साय ने प्रेजेंटेशन भी दिया था। नीति आयोग की बैठक में भी विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर चर्चा हुई थी।
कांग्रेस की न्याय पदयात्रा
कांग्रेस की चार दिवसीय न्याय पदयात्रा आज से शुरू होगी। दंतेवाड़ा के किरंदुल से पदयात्रा की शुरुआत होगी। 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ यात्रा खत्म होगी। जल-जंगल-जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने यात्रा होगी। PCC चीफ दीपक बैज पदयात्रा करेंगे। करीब 40 किमी पदयात्रा दीपक बैज करेंगे। बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।
भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक दिवसीय दिल्ली दौरा रहेगा। आज दिल्ली जाएंगे। पंजाब कांग्रेस से संबंधित बैठक में भूपेश बघेल शामिल होंगे। शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर वापस रायपुर लौटेंगे।
