CG की संक्षिप्त खबरें [16 May]: संस्कृत बोर्ड का रिजल्ट आज, अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा का अभियान, सीएम का औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
संस्कृत बोर्ड के परीक्षा का परिणाम होगा जारी
छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के सचिव जारी रिजल्ट करेंगे। पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (9वीं से 12 वीं) के परिणाम की घोषणा होगी। 2025 में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 3058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा का विशेष अभियान
अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर बीजेपी का विशेष अभियान होगा। 16 से 31 मई तक प्रदेशव्यापी पखवाड़ा का आयोजन होगा। जिला अनुसार वक्ताओं की सूची जारी की गई है। सांसद, विधायक और बीजेपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यशाला, प्रदर्शनी,मंदिरों की सफाई, महाविद्यालयों में परिचर्चा एवं गोष्ठियाँ और महिला सम्मान समारोह जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीएम साय का औचक निरीक्षण
'सुशासन तिहार' पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। आज सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री साय रवाना होंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में लोगों से लिए आवेदन जा रहे हैं। 'सुशासन तिहार दुआर' के तहत चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री साय लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है।
