दो गौमांस विक्रेता गिरफ्तार: गुस्साए लोगों ने की जमकर नारेबाजी, पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
टेकचंद कारडा-तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौमांस काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर धारा कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 बीएनएस 299 के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चुलघट रोड़ निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउण्ड में दो युवक साउल मसीह और संजय खेस ने गाय को काटकर उसकी मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंचें। जहां दोनों आरोपी गाय के मांस काटते हुए मिले।
तखतपुर में पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौमांस काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर धारा कृषक पशु परीक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। pic.twitter.com/dmohLkCJoL
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 16, 2025
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व के दिन गौ हत्या कर उसकी मांस काटने की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश था। आरोपी को तत्काल गिरफतार कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल टीम के साथ मिशनकम्पाउण्ड के पास पहुंचें और दोनों आरोपीयों को धर दबोचा। वहां पर गाय के कटे हुए मांस भी मिले पुलिस आरोपीयों को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।
