मंदिर पुजारी की हत्या: अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल

तखतपुर के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।
X

छत्तीसगढ़ के तखतपुर में सनसनीखेज वारदात। 

तखतपुर के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। पुजारी की मां ने खून से सना शव देखा तो मचा हड़कंप मच गया।

कचंद कारड़ा - तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी है। यह पूरी घटना परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में शनिवार सुबह की है।

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब रोज़ाना की तरह आज 31 अगस्त को सुबह 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुंची। उन्होंने बेटे का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

स्पष्ट नहीं हुआ हत्या कारण
इस मामले की सूचना थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल को दी गई। उन्होंने हत्या होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। एसडीओ पी नूपुर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

बुजुर्ग महिला डबरी में डूबी
वहीं सरगुजा जिले में शराब के नशे में धुत बुजुर्ग महिला की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के 16 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

नशे के हालत में हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बतौली क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत नकना के डबरी में एक महिला की तैरता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। महिला की पहचान नकना पहाड़ जोबला पारा निवासी 70 वर्षीय सुखनी पति सयतु पहाड़ी कोरवा के रूप में हुई है। वहीं बुजुर्ग महिला की पीठ पर शराब की बोतल बंधी हुई है। इससे यह माना जा रहा है कि, शराब के नशे में ही वह गांव की डबरी डूब गई होगी।

घटना के 16 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची
बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को बुजुर्ग महिला गांव में दंतवन और दोना पत्तल बेचने जोबला पारा पहाड़ से आई थी। घर वापसी के दौरान शराब पी ली थी। साथ ही शराब की बोतल को अपने पीठ में रखी घूम रही थी। नशे के कारण ही बुजुर्ग महिला डबरी में डूब गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन 16 घंटे के बाद भी पुलिस अब तक नहीं पहुंची है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story