रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 11 साल की बच्ची: अस्पताल में चल रहा इलाज, क्षेत्रीय विधायक ने जाना हाल-चाल

रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची गिरी
संतोष कश्यप - अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची नीचे गिर गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और रामगढ़ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची गई। रेस्क्यू टीम बच्ची तक पहुंची चुकी है। वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीक के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया है।
सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची नीचे गिर गई। वह अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन करने गई थी. @SurgujaDist #Chhattisgarh #Accident pic.twitter.com/GRndtThEP7
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 12, 2025
बताया जा रहा है कि, बच्ची डुमरिया सूरजपुर की रहने वाली है। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन करने के लिए आई थी। इसी दौरान बंदरों से डरकर बचने के लिए भागी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।
