सांकेतिक बोर्ड से टकराई बाइक: एक युवक की मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

घटनास्थल की तस्वीर
आशीष कुमार गुप्ता - बतौली। सरगुजा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी में एक युवक सड़क किनारे बने सांकेतिक बोर्ड से टकरा गिरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जा रहे तभी रास्ते में दम तोड़ दी। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय सुखनंदन खाखा पिता जगमोहन खाखा है। वह ग्राम चिपरकाया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, सुखनंदन खाखा अपनी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से बतौली से सीतापुर जा रहा था तभी राष्टीय राजमार्ग 43 मंगारी बनियाटिकरा के पास सड़क किनारे बने सांकेतिक बोर्ड से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस -पास की ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीतापुर अस्पताल भेजा गया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर है और रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक के पिता जगमोहन खाखा की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 /1 बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना की विवेचना में लगी हुई है।
कुछ महीने पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा
अंबिकापुर शहर से लगे रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक पिकअप वाहन और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा गया, जबकि कार का एयरबैग खुलने से कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि, कार में सवार लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया गया।
